एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठिठुरन वाली ठंड! जानें- मौसम का ताजा अपडेट

Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में बुधवार को जनवरी में इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा. कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा. इससे पहले 19 जनवरी को तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था.

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरुवार ( 23 जनवरी) को सुबह मध्यम कोहरा रहेगा. साथ ही बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्की बारिश हो सकती है. वहीं शाम या रात के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है. 

जबकि आज अधिकतम तापमान कम होकर 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं 24 से 28 जनवरी तक तापमान में बढ़ा उतार चढ़ाव नहीं होगा. इस दौरान मध्यम कोहरा रहेगा. जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रहेगा.

बुधवार इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन
दिल्ली में बुधवार को जनवरी में इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा. जनवरी में यह दूसरा मौका है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा. इससे पूहले 19 जनवरी को तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था. बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा. यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा. यह सामान्य से 1.8 डिग्री गर्म रहा. जबकि हवा में नमी का स्तर 55 से 100 प्रतिशत रहा.

अभी और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दौरान एक से दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. हालांकि, इसके बाद ठंड बढ़ेगी. 24 जनवरी से जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा तो तापमान गिरना शुरू होगा. साथ ही कोहरा भी देखने को मिल सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है.

AQI ‘बहुत खराब’
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर CM नायब सिंह सैनी ने कर दिया बड़ा दावा, AAP पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget