एक्सप्लोरर

Heavy Rain Thunderstorm in Delhi: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ बारिश शुरू

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में एकदम से मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है.

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में एकदम से मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई. इससे गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिली है. बारिश से दो तकरीबन दो घंटे पहले मौसम विभाग ने इसका अनुमान जताया था. मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली एनसीआर में आंधी-पानी के आसार हैं और तेज हवा के झोंके चल सकते हैं. वहीं, पश्चिमी दिल्ली के साथ-साथ राजधानी के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया था.

दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) ने राजधानी से सटे हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना जताई थी. 

मौसम विभाग ने हरियाणा के रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, मातनहेल, झज्जर, फारुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूह, औरंगाबाद, होडल में बारिश की संभावना जताई थी. वहीं, उत्तर प्रदेश के हाथरथ के सिकंदरा राव में ऐसा ही मौसम के बारे में कहा था. राजस्थान के भिवाड़ी में भी गरज के साथ पानी बरसने की संभावना जताई गई थी.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: दिल्ली की सड़कों पर अब ई-ऑटो की संख्या बढ़ेगी, परिवहन विभाग ने जारी किया एलओआई

बता दें इन दिनों उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को झुलसा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हाल में हुई छिटपुट बारिश से लोगों को क्षणिक राहत तो मिली लेकिन जोरदार उमस पड़ने और तेज धूप निकलने से हालात जस के तस हो गए.

इस बार मौसम विभाग ने केरल में जल्द मॉनसून पहुंचने के बारे में कहा था. देखना होगा कि इसका उत्तर भारत में क्या असर होता है.

वहीं, राजस्थान के कई इलाकों में तो भीषण गर्मी के कारण लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.

इंसानों के साथ-साथ बेजुबानों का हाल भी बुरा है. दिल्ली के चिड़ियाघर में जानवरों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए वॉटर कूलर के साथ-साथ बर्फ की सिल्ली का इंतजाम भी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: दिल्ली में कचरे से बिजली बनाने के नए प्लांट का निर्माण अक्टूबर तक हो सकता है शुरू, रोजाना 25 मेगावाट बिजली होगी पैदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget