एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में इस साल टूटा गर्मी का हर रिकॉर्ड, 34.1 डिग्री पहुंचा तापमान, आज भी राहत के आसार नहीं

Delhi Weather:  दिल्ली में रविवार को इस मौसम का ​​रिकॉर्ड तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से पांच डिग्री ज्यादा है. 

Delhi Weather  Latest News: देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे. मार्च में गर्मी का तेवर और ज्यादा सख्त हो गया है. चिंता की बात यह है कि फरवरी में जो गर्मी का रिकॉर्ड टूटना शुरू हुआ था वो मार्च में भी जारी है. सवाल यह है कि यही सिलसिला जारी रहा तो आगे क्या होगा? दरअसल, 12 मार्च 2023 इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ. कल ​​रिकॉर्ड तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री ज्यादा है. यानी रविवार को तापमान इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है. कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. रविवार को दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत से 27 प्रतिशत के बीच रही. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. 

15 से 18 मार्च के बीच हो सकती है बारिश 

आईएमडी के मुताबिक इस सप्ताह 12 मार्च से 18 मार्च तक दिल्ली का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च और 18 मार्च को दिल्ली में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. यानी चालू सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है. 

78 साल पहले मार्च में दर्ज हुआ था सबसे ज्यादा तापमान 

आईएमडी की मानें तो दो साल पहले यानि 30 मार्च, 2021 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यह दो साल पहले का सबसे गर्म दिन था. 31 मार्च, 1945 को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 

यह भी पढ़ें:  Delhi Water Quality: दिल्ली में पानी की क्वालिटी पर एलजी ने उठाए सवाल, AAP ने किया पलटवार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज छाए रहेंगे आसमान में बादल, हल्की बारिश के आसार
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget