एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान, बारिश को लेकर आई ये खबर

Delhi News: दिल्लीवासियों को अभी गर्मी से और जूझना पड़ेगा. मौसम विभाग ने ये आशंका जताई है कि दिल्ली का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. कई इलाकों में बारिश का भी अनुमान है.

Weather Update of Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पहले से ही भीषण लू का सामना कर रही दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में गुरूवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले 12 साल में अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान था. राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

 मौसम को लेकर ये है भविष्यवाणी 

दिल्ली में अप्रैल महीने में अभी तक का सर्वाधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था. वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने कहा, ‘‘ सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को तापमान के 0.5 से एक डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर यह 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है.’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान दर्ज होने का पूर्वानुमान है.

Delhi News: बवाना में पेश की गई मानवता की अनूठी मिसाल, बच्चे को सीवर से निकालने के लिए गंवा बैठा अपनी जान

यहां बारिश का अनुमान

जेनामणि ने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दो से चार मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों को भीषण लू को लेकर आगाह करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

चार रंगों वाले अलर्ट के अर्थ 

मौसम विज्ञान विभाग, मौसम की चेतावनियों के लिए चार रंग के अलर्ट जारी करता है. ‘ग्रीन अलर्ट’ (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो अलर्ट’ (स्थिति पर नजर रखें), ‘ऑरेंज अलर्ट’ (स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें) और ‘रेड अलर्ट’ (स्थिति से निपटने लिए कदम उठाएं).

दिल्ली सरकार ने कही ये बात

बढ़ती गर्मी और कोयले की कमी के कारण उत्पन्न बिजली संकट के बीच दिल्ली सरकार ने गुरूवार को आगाह किया था कि मेट्रो ट्रेन और अस्पतालों सहित राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में समस्या हो सकती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार किसी तरह से दिल्ली में बिजली आपूर्ति की स्थिति से निपट रही है और देश में विद्युत संकट के समाधान के लिए त्वरित, ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

एक मई ये यहां चल सकती है लू

दिल्ली सरकार का कहना है कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वह गर्मी के मौसम में हर दिन लगभग 100 करोड़ गैलन पीने के पानी की आपूर्ति करेगी, जबकि पहले 93.5 करोड़ गैलन पानी की आपूर्ति की जा रही थी. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार और रविवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश और धूल भरी आंधी भी चल सकती है जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिलने उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सोमवार से लू के कुछ हद तक थमने की उम्मीद है. एक मई की रात से उत्तर पश्चिम भारत में लू चल सकती है.

आईएमडी की जानकारी

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है. सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है.

ये भी पढ़ें-

Noida Metro: अब ट्रेनिंग या सालाना फंक्शन के लिए लीज पर मिलेगा नोएडा मेट्रो का ऑडिटोरियम, जानिए पूरी प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget