एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: दिल्ली में 30 मई तक आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं?

Delhi Weather Update: भारत मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को भीषण गर्मी और लू की संभावना जताई है. आज दिन के समय अधिकतम तापमान (Temperature) 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने के आसार हैं. 

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी है. तापामन में आंशिक कमी के बावजदू दिल्ली के आसमान से आग का गोला बरसने का सिलसिला जारी रहने का क्रम बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहने का अनुमान है. 30 मई तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक बने रहने के आसार हैं. 

आईएमडी ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को भी येलो अलर्ट रहने की संभावना है. 24 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. कई दिनों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट की घोषणा नहीं की है. 

भीषण गर्मी से न करें राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अुनसार 25 से लेकर 30 मई तक अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 

26 से 28 मई तक ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में आज भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी. आसमान साफ रहने का अनुमान है. रात के समय तापमान बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है. 26 से 28 मई तक ऑरेंज अलर्ट का रहने का अनुमान है. भारत मौसम विभाग के अनुसर दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में आशिंक तौर पर कम रहा. इसके बावजूद 23 मई को राष्ट्रीय राजधानी में तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान रविवार और सोमवार को लगभग 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. यही वजह है कि विगत दिनों में भीषण गर्मी और लू की वजह से रेड या ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के तहत रखा गया था. बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 42.4 डिग्री और सोमवार को 45 डिग्री दर्ज किया गया था.

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल गर्मी में सबसे अधिक औसत तापमान 19 मई को 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सापेक्ष आर्द्रता 42 से 60 प्रतिशत के बीच रही. 

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में मतदान के दिन मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, कल कब से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget