एक्सप्लोरर

Delhi Weather: क्या दिल्ली में आज होगी बारिश? घर से निकलने से पहले जान लें मौसम विभाग का सबसे ताजा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है, जिससे तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई है.

वैसे तो देश में इस वक्त मानसून का दौर जारी है और उत्तर भारत के कई इलाकों में जम कर बारिश हो भी रही है. लेकिन, राजधानी दिल्ली अब भी इस से कहीं न कहीं पूरी तरह से प्रभावित नहीं है. बीते दिन (20 जुलाई) दिल्लीवासियों को आसमान में बादल देख कर थोड़ी उम्मीद तो मिली है. वहीं मौसम विभाग की आज के लिए की गई भविष्यवाणी से दिल्लीवालों को राहत मिल सकती है.

बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान

IMD के मुताबिक आज भी आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा और शाम तक बारिश होने की संभावना है. पीटीआई के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.

रविवार को कितना दर्ज हुआ तापमान?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में सोमवार के लिए बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है. रविवार (20 जुलाई) को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री नीचे रहा. आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

वायु गुणवत्ता रही संतोषजनक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 75 दर्ज किया गया. यह स्तर 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है और नागरिकों के लिए तुलनात्मक रूप से सुरक्षित माना जाता है. AQI अगर 0 से 50 के बीच हो तो 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम' और उससे ऊपर की श्रेणियाँ अधिक खतरनाक मानी जाती हैं.

बारिश से राहत, लेकिन सतर्कता जरूरी

बारिश जहां एक ओर गर्मी से राहत दे सकती है, वहीं सड़क पर फिसलन, ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं. प्रशासन द्वारा नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए ही बाहर निकलें और बारिश से बचाव के उपाय करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget