एक्सप्लोरर

Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा से सस्पेंड होने पर BJP विधायक विजेन्द्र गुप्ता की प्रतिक्रिया, कहा- 'मेरे साथ गलत...'

Vijender Gupta News: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता को एक साल के लिए यानी अगले बजट सत्र तक निलंबित कर दिया.

Vijender Gupta Suspend News: दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में सदन की कार्यवाही से एक साल के लिए सस्पेंड किए जाने के बाद बीजेपी (BJP) विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है, "सत्ताधारी दल के लोगों ने गाली-गलौज की. सरेआम गुंडागर्दी हो रही है. जनता ने मुझे चुनकर भेजा है. मेरे साथ गलत व्यवहार हुआ है. हम राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के पास भी जाएंगे और कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे."

इससे पहले दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में मंगलवार को बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता को एक साल के लिए यानी अगले बजट सत्र तक निलंबित कर दिया. विजेंद्र गुप्ता ने बजट विवरण कथित रूप से लीक करने पर विशेषाधिकार उल्लंघन का नोटिस दिया था. इस पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा, "नियमों के मुताबिक इस तरह का नोटिस तीन घंटे पहले दिया जाना चाहिए. आप यह भी कह रहे हैं कि इस पर चर्चा होनी चाहिए. ऐसा लगता है कि इसका उद्देश्य हंगामा करना और सदन का समय बर्बाद करना है."

आप विधायक संजीव झा ने की निलंबित करने की मांग

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने विजेंद्र गुप्ता को कड़ी चेतावनी भी दी. उनकी तरफ से दिए गए नोटिस में सोमवार को विधानसभा में पेश ‘परिणाम बजट’ के ब्यौरे के लीक होने का उल्लेख है. दोपहर दो बजे के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, गुप्ता ने फिर से इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद आप विधायक संजीव झा ने उन्हें एक साल के लिए निष्कासित करने की मांग की. सदन की ओर से प्रस्ताव पारित कर दिया गया और रामनिवास गोयल ने कहा कि विजेंद्र गुप्ता को अगले बजट सत्र तक दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही से निलंबित किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Delhi News :17 सालों में पहली बार दिल्ली में घटी गाड़ियों की संख्या! सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget