एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: बारिश ने दिल्ली में तापमान को बढ़ने से रोका, जानें- शनिवार को कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: दिल्ली में इस हफ्ते बुधवार (29 मार्च) और गुरुवार (30 मार्च) को लगातार दो दिन बारिश हुई. पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली में तापमान को बढ़ने से रोक कर रखा हुआ है.

Delhi Weather News: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. दिल्ली में पिछले कुछ दिन में हुई बारिश ने तापमान को बढ़ने से रोक दिया है. शुक्रवार को भी शहर में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

आईएमडी के मुताबिक, शाम साढ़े पांच बजे तक पिछले नौ घंटों में राजधानी में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी से 56 फीसदी के बीच रहा. मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है.

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने क्यों नहीं दी जमानत? यहां- जानें वजह

आईएमडी ने कहा, 'अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.' राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेज हवा के साथ आंधी चली थी. दिल्ली के प्राथमिक मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार को सुबह 8.30 बजे से रात 8.30 बजे के बीच 5.8 मिमी बारिश दर्ज की, वहीं पालम वेधशाला में 1.1 मिमी, लोधी रोड में 7.6 मिमी, रिज में 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

पंजाब-हरियाणा में हुई बारिश

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, रूपनगर, मोहाली सहित कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि हरियाणा के अंबाला, हिसार, पंचकूला, करनाल, नारनौल में बारिश दर्ज की गई. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी भारी वर्षा हुई. बारिश का ताजा दौर ऐसे समय में शुरू हुआ है, जब गेहूं की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार है. किसानों को डर है कि बारिश का फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. संबंधित राज्य सरकारें पहले ही फसल नुकसान के आकलन के लिए विशेष गिरदावरी का आदेश दे चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'POCSO से ऊपर नहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ', दिल्ली HC का बड़ा फैसला
'POCSO से ऊपर नहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ', दिल्ली HC का बड़ा फैसला
दिल्ली में त्योहारों की तैयारी तेज, CM ने 3 समितियां गठित करने के दिए निर्देश
दिल्ली में त्योहारों की तैयारी तेज, CM ने 3 समितियां गठित करने के दिए निर्देश
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
ICU बेड के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, 102 डायल करने पर मिल जानकारी
ICU बेड के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, 102 डायल करने पर मिल जानकारी

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget