एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में अगले 2 दिन तक चलेंगी तेज हवाएं, फिर आसमान से बरसेंगे आग के गोले! 

Delhi Weather: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. 

Weather Update: दिल्ली में पिछले दो दिनों से जारी गर्मी के बीच अगले दो दिनों तक परेशान करने वाली तेज धूप से राहत मिलने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली में तेज हवाएं चलने की वजह से तापमान में कमी का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार (27 मार्च) को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.8 डिग्री अधिक है. 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 1.4 डिग्री अधिक है. आईएमडी के मुताबिक गुरुवार शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 27 प्रतिशत थी. हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई क्योंकि शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 रहा.

इससे पहले 26 मार्च को भी दिल्ली तापमान 38.9 डिग्री रहा. इससे पहले 31 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा था. तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा. यह सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री रहा.

2 दिन बाद सताएगी गर्मी 

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. 31 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है. 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं.

शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 27 प्रतिशत थी. हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई क्योंकि शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है.

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली वाले बिल्कुल भी हल्के में न लें. दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें. गर्मी की तैयारियां अभी से शुरू कर दें. दिल्ली वालों के लिए चिंता की बात यह है कि मार्च में ही मई वाली गर्मी फील होने लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget