एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली में मई में सर्दी का एहसास, आंधी और बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानें IMD का अलर्ट 

Delhi Weather Update: दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि जून के पहले सप्ताह तक लू और भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. 

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में आंधी और झमाझम बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. मौसम के बदले मिजाज का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भारी बारिश के बाद मई महीने में सदी का अहसास होने लगा है. पहले धूल भरी आंधी और फिर तेज बारिश की वजह से औसत तापमान में छह डिग्री तक की कमी आई है. बुधवार के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. 

भारत मौसम विभाग के मुताबिक सुबह में दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है. बुधवार को बारिश होने के पूरे आसार है. सुबह से काले बादल दिल्ली के आसमान में मंडरा रहे हैं. आईएमडी ने 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है. साथ ही बारिश व ओले गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया है. इसका सीधा असर होगा कि अब जून के पहले सप्ताह तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है. इसके अलावा, बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है, जो औसत से बहुत कम है.

जून के पहले सप्ताह तक लू से राहत

30 मई को औसत तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 के उलट पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 35.9 दर्ज किया गया जो औसत से 5 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 6​ डिग्री कम है. दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि जून के पहले सप्ताह तक लू और भीषण गर्मी से राहत मिल गई है. 

ये है बारिश और तेज हवा चलने की वजह

भारत मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के मौसम में हर रोज उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम हर दिन रंग बदल रहा है. किसी दिन तेज धूप निकलती है तो अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगती है. शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली. कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हुई.

यह भी पढ़ें:  Delhi Weather: दिल्ली में अजब-गजब मौसम! 2014 के बाद पहली बार मानसून से पहले नहीं चली लू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget