एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्लीवासी रहें सावधान! 'ऑरेंज' अलर्ट, दो जुलाई से भारी बारिश की संभावना- अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Delhi Temperature: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.7 डिग्री कम है. बारिश का दौर फिर से शुरु होने वाला है.

Delhi Weather Forecast: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार (1 जून) को एक बार फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी परेशानी हुई. सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद राजधानी में बादल नहीं बरसे. हालांकि अब अगले दो दिनों तक यहां भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है.

बारिश को लेकर दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम पूर्वानुमान की प्राइवेट एजेंसी ‘स्काईमेट’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले दो दिनों में दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) को भारी बारिश से कुछ राहत मिली है.  हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं, दो जुलाई से दिल्ली में बारिश तेज हो सकती है.’’ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश के कारण राजधानी में ‘ऑरेंज’ अलर्ट रहेगा.

दिल्ली में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश होगी और पूरे शहर में तेज हवा सहित गरज के साथ बारिश होगी. इससे पहले, आईएमडी ने मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था और सोमवार के लिए राजधानी में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया था. हालांकि, बारिश दर्ज नहीं की गई.

दिल्ली में भारी बारिश के चलते कई हादसे

दिल्ली में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते कई हादसे हुए थे. इन हादसों में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को दिल्ली सरकार 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही है. दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने रविवार को मुआवजा देने का निर्देश दिया था. 28 जून को दिल्ली में काफी तेज बारिश हुई थी. इसके बाद राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पानी भरने और बारिश के कारण होने वाले हादसों की खबर आई थी. जिसमें कुछ लोगों की जान भी गई है.

ये भी पढ़ें:

Delhi News: प्रताप नगर में पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिरने से मासूम की मौत, मकान मालिक फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपकी नीयत में ही खोट है...' अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर उठाए सवाल
'आपकी नीयत में ही खोट है...' अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर उठाए सवाल
CJP Jantar Mantar Protest LIVE: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, अभिजीत दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
जंतर-मंतर मे खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया? दावों पर दिल्ली पुलिस की सफाई
जंतर-मंतर मे खाना ले जा रहे युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया? दावों पर दिल्ली पुलिस की सफाई

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget