एक्सप्लोरर

दिल्ली में शीतलहर की शुरुआत, 14 साल में पहली बार दिसंबर में पारा 5 डिग्री से नीचे, येलो अलर्ट

Delhi Weather: आईएमडी के मुताबिक दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 14 साल में पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. इस अवधि में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 दिसंबर 1987 को दर्ज किया गया था.

Delhi Weather News: दिल्ली के मौसम ने करवट ली है. शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार (11 दिसंबर) को ठंडी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर की स्थिति उत्पन्न हो गई और दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसमें कहा गया है कि दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 14 साल में पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 दिसंबर 1987 को 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली में अगले दो दिनों शीत लहर की चेतावनी

आईएमडी ने अगले दो दिनों तक इसी तरह की शीत लहर की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार को रात का तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है. मंगलवार को यह 8 डिग्री सेल्सियस था. आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2023 और 2022 में कोई शीत लहर वाले दिन नहीं थे. 

तापमान में गिरावट की क्या है वजह?

हालांकि, नवंबर 2020 में शीत लहर की स्थिति देखी गई और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. शीत लहर तब उत्पन्न होती है जब न्यूनतम तापमान सामान्य दिन के तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है. आईएमडी ने मौजूदा तेज तापमान गिरावट के लिए उत्तर-पश्चिम से 8-10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सतही हवाओं को जिम्मेदार ठहराया है.

महत्वपूर्ण पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति और दिन के दौरान तेज सतही हवाओं (10-20 किमी प्रति घंटे) के कारण अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. दिल्ली में 11 से 13 दिसंबर के बीच शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है और आर्द्रता 64 से 39 प्रतिशत के बीच रही.

12 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ ​​रहने के साथ 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है. शाम या रात में स्मॉग या धुंध छाने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 199 (मध्यम) था. प्राइमरी पॉल्यूटेंट PM2.5 और PM10 थे, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं क्योंकि वे फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, पूर्वानुमान से पता चलता है कि अगले दो दिनों तक राजधानी में AQI 'खराब' रहेगा.

ये भी पढ़ें: अब ज्यादा उम्र बताकर दिल्ली में क्लब-रेस्तरां में नहीं पी सकेंगे शराब, सरकार ने दिया ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget