एक्सप्लोरर

जल संकट के बाद बारिश ने बढ़ाई दिल्ली सरकार की मुसीबत, बीजेपी बोली- 'अगर आज....'

Delhi News: पिछले कुछ समय से दिल्ली में पानी एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा और आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है. बारिश के कारण जलजमाव की समस्या से शहर के लोग परेशान हैं.

Virendra Sachdeva BJP Attack on AAP: बीते कुछ समय से पानी दिल्ली की सियासत का मुख्य मुद्दा और आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है. जहां कुछ दिन पहले तक पीने के पानी को लेकर राजधानी में खूब सियासत हो रही थी और बीजेपी लगातार आप पर हमलावर बनी हुई थी. वहीं, एक बार फिर से पानी यानी बारिश ने दिल्लीवासियों के साथ आप की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. बीजेपी ने इस मौके को लपकते हुए एक बार फिर से आप पर खूब हमला बोला है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने एबीपी लाइव से बात करते हुए कहा कि चाहे पीने के पानी कमी से दिल्ली वालों की बदहाली हो या बरसात आने पर जलजमाव होने से, इन दोनों स्थितियों के लिए ही अरविंद केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है. 

250 से अधिक स्थानों पर ठप्प पड़े थे पंप
उन्होंने कहा कि, दिल्ली में 287 चिन्हित-खतरनाक जल जमाव स्पॉट हैं और 28 जून, 2024 को उनमें से 250 से अधिक स्थानों पर पम्प ठप्प पड़े थे. 28 जून को लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली में लगाये 696 स्थाई वाटर निकासी पंपों में से 400 से अधिक काम ही नहीं कर रहे थे. उनकी जानकारी के मुताबिक 100 से अधिक पंप इसलिए नहीं काम कर रहे थे क्योंकि उनके लिए डीजल नहीं था.

काम करने की स्थिति में नहीं थे 8 में 3 पंप
इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड, फ्लड विभाग के पंप हाउस एवं दिल्ली नगर निगम के भी 465 पंप दिल्ली में लगाये जाते हैं, जिनमें से भी अधिकांश आज भी काम नहीं कर रहे हैं. पानी-पानी हुई दिल्ली की बदहाली के 2 दिन बाद जब मंत्री आतिशी मिंटो रोड़ पुल के नीचे होने वाले जलजमाव की निकासी के लिए लगाये पंपिंग स्टेशन पहुंची तो कल भी 8 में 3 पंप काम करने की स्थिति में नहीं थे.

वहीं, भारती नगर पंपिंग स्टेशन पर भी दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के पंप 28 जून को बंद पाये गये थे और आज भी स्थिति संतोषजनक रूप से ठीक नहीं हुई है.

इस वर्ष एक भी अस्थायी पंप नहीं लगाया गया
सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में हर साल मानसून में लगभग 1300 अस्थाई अतिरिक्त वाटर निकासी पंप  किराये पर लेकर मानसून में लगाये जाते हैं, लेकिन इस वर्ष एक भी नहीं लगाया गया. इस बात को लेकर सीएम केजरीवाल सरकार का तर्क है कि चुनाव अचार संहिता लगी होने के कारण आवश्यक टेंडर नहीं हो पाया, जबकि सच्चाई यह है कि सीएम केजरीवाल की जमानत करवाने एवं चुनाव लड़ने में मदमस्त सरकार का इस आवश्यक काम पर कोई ध्यान ही नहीं था. 

उन्होंने आप सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कहा कि, मानसून के लिए अतिरिक्त वाटर निकासी पंप किराये पर लेने का टेंडर एक वार्षिक जनहित कार्य है और अगर सत्ता के नशे में मदमस्त अरविंद केजरीवाल सरकार, यदि चुनाव आयोग से पत्र लिखकर विशेष अनुमति मांगती तो जरूर मिलती पर उन्होंने इसे आवश्यक समझा ही नहीं.

लगा सकती थी अतिरिक्त वाटर निकासी पंप
उन्होंने आचार संहिता के कारण पंप नहीं लगा पाने को आप का एक लचर बहाना करार दिया. सचदेवा ने कहा कि, आचार संहिता 5 जून को खत्म हो गई थी, लोक निर्माण मंत्री आतिशी चाहती तो 6 या 7 जून को टेंडर कर 20 जून तक अतिरिक्त वाटर निकासी पंप लगा सकती थी. उन्होंने मंत्री आतिशी और जल बोर्ड को चुनौती देते हुए पूछा की, दिल्ली में सभी विभागों के कुल कितने स्थाई एवं अस्थाई वाटर निकासी पंप मानसून में होने चाहिए और उनमें से आज कितने काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi News: प्रताप नगर में पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिरने से मासूम की मौत, मकान मालिक फरार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget