एक्सप्लोरर

Delhi Water Crisis: अरविंद केजरीवाल के काफिले को जनता ने रोका, भीड़ को काबू करने में सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने

Arvind Kejriwal Reaction on Water Crisis: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देवली इलाके में पानी की समस्या के बारे में स्थानीय विधायक से मेरी बात हुई है. बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा. 

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विभिन्न मसलों पर सियासी तूफान का सामना कर रही आप सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ दिल्ली सरकार के अधिकारों में कटौती को लेकर केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में पेश दिल्ली अध्यादेश विधेयक पर बहस जारी है, तो दूसरी तरफ बुधवार यानी 2 अगस्त को राजधानी के देवली में एक स्कूल का उद्धाटन करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लोगों ने पानी की समस्या (Delhi Water Crisis) को लेकर घेर लिया. इस घटना के बाद सुरक्षाक​र्मी सकते में आए. सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे रास्ता खाली कराया. 

देवली के लोगों की इस हरकत के बाद दिल्ली पुलिस के जवान हरकत में आ गए. दिल्ली पुलिस के जवान और अन्य सुरक्षाकर्मियों के समझाने पर भी लोग नहीं माने. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने काफिले को आगे जाने दिया और शांत हुए. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को राजकुमार शर्मा नाम के  ट्विटर यूजर ने सभी से साझा किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि देवली के लोगों ने सीएम के कार को घेर लिया है. क्षेत्र में पेयजल की समस्या की वजह से लोग काफी नाराज हैं. लोग सुरक्षाकर्मियों के समझाने पर भी बात मानने को तैयार नहीं हैं. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत करने में सफल हुए. 

पानी के मसले पर चिंता करने की जरूरत नहीं

बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल संगम विहार और देवली इलाके में बने और आधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. स्कूल का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली के सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देवली इलाके में पानी का इंतजाम करा रहा हूं. पेयजल समस्या के मसले पर मेरी स्थानीय विधायक से बात हुई है. यह पूरा इलाका मेरी नजर में हैं. यहां के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. संगम विहार और देवली में पानी की समस्या है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि देवली इलाके में सीवर लाइन भी डाली जा रही है. सड़कें बनाई जा रही हैं. बहुत जल्द इस योजना पर काम पूरा होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Ordinance Bill: 'सुप्रीम कोर्ट में नहीं टिकेगा बिल' संजय सिंह बोले- BJP की सोच पर लोगों को दया आएगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी आपकी मां...', प्रधानमंत्री के वीडियो पर बोले संजय सिंह
'मोदी जी आपकी मां...', प्रधानमंत्री के वीडियो पर बोले संजय सिंह
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget