एक्सप्लोरर

मुस्तफाबाद में सबसे अधिक वोटिंग, अरविंद केजरीवाल की सीट समेत सभी 70 विधानसभा का आंकड़ा

Delhi Voting Percentage: दिल्ली में मतदान के बाद निर्वाचन आयोग ने सभी 70 सीटों के वोटिंग का आंकड़ा जारी कर दिया है. यहां करोल बाग सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई है.

Delhi Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रात करीब 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 60.26 फीसदी वोटिंग हुई. ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है. यहां आज (5 फरवरी) शाम 6 बजे मतदान संपन्न हो गए. इसके बाद निर्वाचन आयोग ने वोटिंग का ताजा आंकड़ा भी जारी कर दिया. दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला है. आप, बीजेपी और कांग्रेस रेस में है. तीनों ही अपनी जीत का दावा कर रही है. 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फवरी को घोषित होंगे.

2020 विधानसभा चुनाव में कुल 62.59 फीसदी वोटिंग हुई थी जो कि 2015 के मुकाबले चार फीसदी कम थी. दिल्ली में बीते तीन चुनाव से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी चुनाव जीत रही है. 2020 चुनाव में आप ने 62 सीटें जीती थीं. बीजेपी ने 8 सीट हासिल की थी जबकि कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई थी.


मुस्तफाबाद में सबसे अधिक वोटिंग, अरविंद केजरीवाल की सीट समेत सभी 70 विधानसभा का आंकड़ा

मुस्तफाबाद में सबसे अधिक पड़े वोट

दिल्ली में विभिन्न मतदान केंद्रों पर आज मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. कई ऐसे लोग थे जो कि शाम 6 बजे मतदान की अवधि समाप्त होने के बाद भी कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. सबसे अधिक वोटिंग मुस्तफाबाद और सबसे कम वोटिंग करोल बाग में हुई है.

मतदान के बाद निर्वाचन आयोग का खास संदेश

उधर, दिल्ली में मतदान संपन्न होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बयान जारी किया गया है जिसमें मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया है. चुनाव आयोग ने कहा, ''दिल्ली विधानसभा चुनाव में भागीदारी करने के लिए हम हमारे सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताते हैं. आपकी प्रतिबद्धता प्रेरित करने वाली है. चुनाव अधिकारी, सुरक्षाकर्मियों, वॉलिटियर और हमारी टीम का विशेष आभार जिनके प्रयास से सरल और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो पाए.''

दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान का आंकड़ा (प्रतिशत में)

  1. हरि नगर - 60.74
  2. जनकपुरी - 61.50
  3. मादीपुर - 63.00
  4. मोतीनगर - 58.77
  5. नांगलोई जाट - 59.02
  6. राजौरी गार्डन- 63.00
  7. तिलक नगर- 60.05
  8. बिजवासन - 61.13
  9. द्वारका - 61.96
  10. मटियाला- 60.37
  11. सदर बाजार- 60.40
  12. तीमारपुर- 55.90
  13. नजफगढ़ - 64.00
  14. पालम - 62.41
  15. उत्तम नगर- 61.50
  16. विकासपुरी- 58.50
  17. बदरपुर - 56.88
  18. जंगपुरा - 57.42
  19. कालकाजी - 54.59
  20. कस्तुरबा नगर - 54.10
  21. ओखला - 54.90
  22. बाबरपुर - 65.99
  23. रोहतास नगर - 65.10
  24. सीमापुरी - 65.27
  25. शाहदरा - 62.58
  26. विश्वासन नगर - 60.50
  27. घोंडा - 61.03
  28. गोकलपुर - 68.29
  29. करावल नगर 62.44
  30. मुस्तफाबाद - 69.00
  31. सीलमपुर- 68.41
  32. आदर्श नगर- 56.55
  33. बादली - 62.53
  34. बवाना - 59.42
  35. मॉडल टाउन - 53.40
  36. नरेला - 61.50
  37. रोहिणी- 62.15
  38. शकुर बस्ती- 6356
  39. वजीरपुर- 55.65
  40. दिल्ली कैंट - 59.30
  41. ग्रेटर कैलाश - 54.50
  42. नई दिल्ली - 54.27
  43. पटेल नगर - 58.07
  44. आरके पुरम - 54.00
  45. राजेंद्र नगर- 61.25
  46. गांधीनगर - 61.01
  47. कोंडली - 62.90
  48. कृष्णा नगर - 64.00
  49. लक्ष्मी नगर - 60.50
  50. पटपड़गंज - 57.74
  51. त्रिलोकपुरी- 6512
  52. बल्लीमारन - 59.56
  53. बुराड़ी - 59.48
  54. चांदनी चौक - 55.96
  55. करोल बाग - 47.40
  56. मटिया महल - 65.10
  57. किराड़ी - 60.19
  58. मंगोलपुरी - 61.48
  59. मुंडका -60.30
  60. रिठाला - 57.88
  61. शालीमार बाग- 58.28
  62. सुल्तानपुर माजरा- 60.25
  63. त्रिनगर- 62.21
  64. अंबेडकर नगर - 59.47
  65. छतरपुर - 60.53
  66. देवली- 59.57
  67. मालवीय नगर - 52.07
  68. मेहरौली - 53.04
  69. संगम विहार- 60.80
  70. तुगलकाबाद- 55.80

ये भी पढ़ें- Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली एग्जिट पोल: चुनाव खत्म होने के बाद बढ़ी धड़कनें! AAP, कांग्रेस और BJP ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget