एक्सप्लोरर

दिल्ली में खतरनाक स्टंट और रील्स बनाने की दीवानगी से आम लोगों को हुई परेशानी, वीडियो वायरल

Delhi News: वायरल वीडियो पश्चिम विहार स्थित फ्लाईओवर का है, जहां ISUZU पिकअप गाड़ी में सवार दो शख्स गाड़ी का गेट खोल कर गाड़ी चलाते दिखे. गाड़ी को रोक कर भी रील्स बनाया.

Delhi Viral Video: युवाओं में रील्स और शॉर्ट वीडियो बना कर लोकप्रियता हांसिल करने की दीवानगी इस कदर बढ़ने लगी है कि उसका असर अब आम लोगों की जिंदगियों पर भी पड़ने लगा है. कई बार से वीडियो बनाने वाले लोग खुले आम ऐसे खतरनाक स्टंट करते हैं जो दूसरों के लिए खतरा बन जाता है.

वहीं रील्स बनाने वालों का दीवानापन कई बार आम लोगों के लिए परेशानियां भी खड़ी कर देता है. ये सब सिर्फ और सिर्फ इसलिए किया जाता है ताकि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो जाये जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़े और उन्हें ढेरों व्यूज और लाईक्स मिले.

वीडियो बनाने के चक्कर मे लगाया फ्लाईओवर पर जाम
ऐसा ही एक वायरल वीडियो सामने आया है बाहरी दिल्ली के पश्चिमी विहार इलाके का, जो उसके बनने के दौरान लोगों के लिए खतरा होने के साथ उनके लिए परेशानी का भी कारण बन गया. इस वीडियो को दो युवकों ने मिल कर बनाया है, जिसे खरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर चलती गाड़ी के साथ-साथ बीच सड़क पर रोक कर भी बनाया गया, जो सड़क पर लंबे जाम का कारण बन गया और लोग काफी देर तक उस जाम में फंसे रहे, लेकिन दोनों शख्स इन सब से बेपरवाह हो कर वीडियो बनाते रहे.

बीच फ्लाईओवर पर गाड़ी टोक कर शख्स ने बनाई रील
वायरप हो रहा वीडियो पश्चिम विहार स्थित फ्लाईओवर का है, जहां ISUZU पिकअप गाड़ी में सवार दो शख्स गाड़ी का गेट खोल कर ज़िग-जैग कर के गाड़ी चलाते दिखे. इतना ही नहीं व्यस्त समय मे उन्होंने बीच फ्लाईओवर पर गाड़ी को रोक कर भी रील्स बनाया, जिस कारण वहां पर काफी लंबा जाम लग गया. इस वीडियो को बनाने के लिए उन्होंने ड्रोन कैमरे के साथ मोबाइल कैमरे का भी इस्तेमाल किया गया था.

लोगों ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग
उन दोनों युवकों की यह दुस्साहस भरी कारिस्तानी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं.

कई लोगों ने इसे एक्स पर दिल्ली पुलिस, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और डीसीपी आउटर को टैग कर कार्रवाई करने की मांग भी की है. शख्स के वीडियो अपलोड करने के बाद उस पर अब तक 100k से अधिक व्यूज आ चुके है. जबकि वीडियो को हजार से ज्यादा बार रिपोस्ट भी किया गया है. वहीं दर्जनों कॉमेंट्स के साथ अब तक इस वीडियो को लगभग 1300  लाइक्स भी मिले हैं.

ये भी पढ़ें: सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कर निकलीं कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री बनने की बात पर किया बड़ा दावा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget