एक्सप्लोरर

दिल्ली में जनता पर महंगाई की मार! आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, जानें क्या हैं रेट?

Delhi Vegetable Price Hike: दिल्ली समेत पूरे देश में टमाटर, अदरक, मिर्च जैसी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. बारिश के कारण आवक कम होने से टमाटर 100 रुपये किलो तक पहुँच गया है.

राजधानी दिल्ली समेत देश भर में एक बार फिर से टमाटर, अदरक-मिर्ची और धनियां समेत अन्य सब्जियों की बेकाबू हो रही कीमतों से लोग परेशान हो रहे हैं. टमाटर जिसे कुछ दिनों पहले तक लोग कम से कम आधा किलो खरीदते थे आज पाव किलो खरीदने से पहले यह सोच रहे हैं कि क्या वाकई में आज के खाने में टमाटर की जरूरत है.

वहीं, बात करें मटर, ब्रॉकली, शिमला मिर्च, ख़ीरा आदि की तो अगर घर मे कोई खास मौका न ही तो शायद ही कोई इन्हें खरीदने की सोचे. इन सब की वजह है, इनकी कीमतों के आसमान छूना. बात करें अन्य सब्जियों की तो दिल्ली की मंडी में 60-80 रुपये से नीचे कोई भी सब्जी नहीं बिक रही है. वहीं, हर दिन इस्तेमाल होने वाला आलू-प्याज भी 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक कर लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ रहा है.

आवक घटने से बढ़े टमाटर समेत अन्य सब्जियों के दाम

बात करें टमाटर की कीमत क्यों बढ़ रही है, और कब तक लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है? इसकी जानकारी लेने एबीपी लाईव की टीम पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी मंडी में पहूंची. जहां सब्जियों के खुदरा विक्रेता ने बताया कि, अभी टमाटर बैंगलोर और शिमला से आ रहा है. हालांकि, बारिश के कारण शिमला से आवक कम हो गयी है जिस वजह से टमाटर की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है.

इस बार बैंगलोर से अवाक हुई इसलिए अभी यह सिर्फ 100 रुपया तक पहुंचा कीमत. उम्मीद है कि, सितम्बर यानी अगले महीने से शिमला से भी टमाटर आने शुरू हो जाएंगे, जिसके बाद ही टमाटर की कीमतों में गिरावट आएगी. लेकिन तब तक टमाटर की कीमत ऐसे ही बंढ़ सकती है.

बेतहाशा बारिश से फसलों को नुकसान

वहीं, बात करें हरी सब्जियों समेत अन्य सीजनल सब्जियों की तो ये अभी दूसरे राज्यों से दिल्ली में आ रहे हैं. जहां पैदावार बहुत अच्छी नहीं होने के कारण मांग के अनुसार सप्लाई नहीं हो पा रही है. सब्जी विक्रेता सोनेलाल और रिजवान ने बताया कि, पहाड़ी इलाके में लगातार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन से सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है और इससे आवक प्रभावित हुई है.

इस कारण राजधानी में सब्जियों की कीमतें लगातर बढ़ रही है. वहीं दूर से आने के कारण ट्रांसपोर्टेशन कोस्ट भी बढ़ जाता है. जिसका असर सीधे तौर पर इनकी कीमतों पर पड़ता है. सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि, सितंबर यानी अगले माह से नई फसलों के बाजारों में पहुंचने से सब्जियों की कीमत में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा.

खुदरा बाजार में इस कीमत पर बिक रही सब्जियां

अगर बात करें अभी की कीमतों की तो बाजारों में कीमतीं कुछ इस प्रकार हैं :

ख़ीरा देशी - 80 रुपये प्रतिकिलो

खीरा चाइनीज - 100

खीरा हाइब्रिड - 60

फूल गोभी - 100

पत्ता गोभी - 60

मटर - 160

शिमला मिर्च -120

घीया - 60

परवल - 100-120

भिंडी - 80

तोरी - 80

देशी तोरी 120- 150

अरवी- 80

बैगन - 80

टिंडा - 60

आलू- 30 -40

प्याज - 30 - 40

ब्रोकली - 320

ड्रम सटीक - 300

नींबू - 120 - 160

करेला - 70-80 रुपये प्रति किलो

मंडी के विक्रेताओं के अनुसार, अभी इनकी कीमत ऐसे ही बने रहने की संभावना है, और फिलहाल लोगों को इससे राहत मिलती नहीं नजर आ रही है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget