एक्सप्लोरर

दिल्ली: शराब पी, फ्लाईओवर के नीचे सोने वाले को भी पिलाई, उल्टी होने पर हुआ विवाद तो कर दी हत्या

Delhi Murder Case: वसंत कुंज में तीन लोगों ने एक शख्स की हत्या कर दी. आरोपियों ने सोने की जगह उल्टी करने के विरोध करने पर हत्या की. पुलिस ने तीन आरोपियों को गरिफ्तार किया है.

Vasant Kunj Murder Case: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज साउथ में सड़क किनारे सोने वाले शख्स की हत्या का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने सिर्फ इसलिए उसकी हत्या कर दी क्योंकि उसने सोने की जगह पर शराब पीने के बाद उल्टी करने को लेकर विरोध किया. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान, अमन (21), आमिर (18) और जीवन (27) के रूप में हुई है. ये दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी इलाके के रहने वाले हैं.

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर की रात लगभग सवा 8 बजे पीसीआर कॉल से वसंत कुंज साउथ थाना की पुलिस को मसूदपुर फ्लाई ओवर के नीचे एक शख्स की डेड बॉडी पड़े होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. यहां खून से सने एक शख्स की लाश मिली. उसकी छाती और पेट पर जख्मों के निशान पाए गए. इसके बाद पुलिस ने क्राइम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुला कर सबूतों को इकट्ठा करवाया. 

स्थानीय लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान, जॉन मद्रासी के तौर पर हुई. वह मसूदपुर फ्लाईओवर के नीचे ही रहता था और मजदूरी करता था. नालों-गटरों की सफाई के छोटे-मोटे काम किया करता था. इस मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की.

सीसीटीवी में नजर आए मौके से भागते तीन संदिग्ध
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेजों की जांच के साथ आसपास के लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ भी की. पुलिस को सीसीटीवी की जांच से अहम सुराग मिले और उन्हें एक फुटेज में 6:45 बजे तीन लड़के मौके से भागते नजर आए. एसीपी वसंत कुंज सत्यजीत सरीन की देखरेख और एसएचओ विपिन कुमार के नेतृत्व वाली एएसआई हरिराम, हेड कांस्टेबस नेमीचंद, कुलदीप और कपिल की टीम ने आरोपियों की पहचान के बाद तीनों आरोपी लड़कों को दबोच लिया.

मृतक के बिस्तर के पास एक आरोपी ने कर दी थी उल्टी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आमिर ने जीवन को उधार के 800 रुपये वापस देने के लिए मसूदपुर फ्लाई ओवर के पास बुलाया था, वहां अमन भी पहुंचा. इसके बाद तीनों ने वहां पास की झाड़ी में बैठकर शराब पी.

वहीं पास में ही मृतक जॉन मद्रासी का बिस्तर लगा था. उनके शराब पीने के दौरान मृतक ने उनसे थोड़ी शराब देने को कहा.  जिस पर उन्होंने उसे भी थोड़ी शराब पिला दी.

इसी दौरान अमन ने बिस्तर के पास उल्टी कर दी, जिस पर नजर पड़ते ही जॉन मद्रासी ने उसका विरोध किया और उसे गालियां दी. इससे गुस्से में आए आरोपी अमन ने शराब की बोतल को तोड़ कर मृतक जॉन की छाती पर हमला कर दिया.

वहीं, जीवन ने जॉन मद्रासी के बिस्तर के पास पड़े सब्जी काटने वाली चाकू से मृतक के ऊपर हमला कर दिया. फिर वहां से फरार हो गए. इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आगाज, फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया हुए शामिल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget