एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किडनैपिंग और रेप मामले में आरोपी दो भाईयों को किया गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अपहरण और बलात्कार के मामले में आोरपी दो भाइयों आशीष चौहान और दीपू चौहान को गिरफ्तार किया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किडनैपिंग और रेप के मामले में आोरपी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान 27 साल के आशीष चौहान और नोएडा के असगरपुर गांव निवासी 23 साल के दीपक चौहान उर्फ दीपू के रूप में हुई है.

3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी
आशीष 2020 से गिरफ्तारी से बच रहा था. वहीं दीपक एक घोषित अपराधी था. उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी की सूचना पर 25,000 रुपये का इनाम भी था. 29 अगस्त 2017 को आशीष ने अपने साथी विवेक, रोहित, विनोद और सुनील के साथ जीटी करनाल रोड से बंदूक की नोक पर एक व्यक्ति का अपहरण किया था और 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी.

पीड़ितों को दी धमकी
आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया, जिसके बाद एक गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया. जुलाई 2021 में दीपक ने नोएडा में एक लड़की के साथ रेप किया और फरार हो गया. बाद में दीपक और उसके भाई आशीष और उनकी बहन ने पीड़िता को धमकी दी.

न्यू अशोक नगर से हुई गिरफ्तारी
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव के अनुसार, आशीष बार-बार अपना पता और स्थान बदल रहा था. पुलिस अधिकारी ने कहा, विशेष तकनीकी जांच की मदद से आशीष का पता लगाया गया और दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने पर सूत्रों को तैनात किया गया और यह पता चला कि दीपक सागरपुर में छिपा हुआ था. सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने दीपक को द्वारका के गोल्फ कोर्स रोड से पकड़ लिया.

अय्याशी के लिए शुरू की उगाही
रवींद्र सिंह यादव ने कहा, पूछताछ के दौरान पता चला कि आशीष ने एक प्रापर्टी डीलर के साथ काम करना शुरू किया था और उस दौरान वह बदमाश लोगों के संपर्क में आया और अपराध करना शुरू कर दिया. शराब पीने, धूम्रपान करने और एक शानदार जीवन जीने की अपनी आदतों को पूरा करने के लिए, उसने अपने स्थानीय दोस्तों के साथ एक गैंग बनाया और पैसे की उगाही शुरू कर दी.

संपत्ति डीलरों के साथ करने लगा काम 
अधिकारी ने कहा, अलीपुर पुलिस थाने में दर्ज फिरौती के लिए अपहरण के एक मामले में उसे अंतरिम जमानत मिल गई और वह जमानत के बाद फरार हो गया. उसके अन्य दो सहयोगियों को इस मामले में दोषी ठहराया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने न्यू अशोक नगर इलाके में रहना शुरू कर दिया और स्थानीय संपत्ति डीलरों के साथ काम किया.

पुलिस को शक न हो इसलिए पीजी में रहा
वह छात्रों के साथ पीजी में रह रहा था, ताकि पुलिस उसके ठिकाने का पता न लगा सके. अधिकारी ने आगे कहा, दीपक नोएडा में एक कॉल सेंटर में काम करता था. जहां उसने अपने साथ काम करने वाली एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया. मामला दर्ज होने के बाद वह नोएडा छोड़कर दिल्ली में रहने लगा. वह सागरपुर इलाके में एक ग्राफिक डिजाइनर की दुकान में काम करने लगा.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली पुलिस ने पटाखे फोड़ने वालों पर दिखाई सख्ती, चार दिनों में दर्ज किए 16 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget