एक्सप्लोरर

मानसून से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिली खास ट्रेनिंग

Delhi News: केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में भारत में कुल 4,61,312 सड़क हादसे हुए. इन हादसों में 1,68,491 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.

Delhi Traffic Police: मानसून के मौसम में हर साल सड़क हादसों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो जाती है. इसकी बड़ी वजह कुछ लापरवाहियां हैं. अगर इन लापरवाहियों की अनदेखी न की जाए तो ज्यादातर हादसे टाले जा सकते हैं. इन्हीं जानलेवा हादसों को टालने के मकसद से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक स्पेशल ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया. 

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुए इस ट्रेनिंग सेशन में बड़ी संख्या में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान और बच्चे शामिल हुए. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ऑटोमेटिक टायर मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन (ATMA) और इंडियन टायर टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (ITTAC) के साथ इस ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया. कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर (ट्रैफिक) एच.जी.एस. धालीवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए.

बारिश का मौसम खुशहाली तो लाता ही है, साथ ही इसके साथ-साथ सड़क पर चलने वालों के लिए कई बार जानलेवा हादसों की भी वजह बनता है. जाहिर है, इन हादसों की जिम्मेदार बारिश को नहीं ठहराया जा सकता. एक आंकड़े के मुताबिक साल 2022 में देश में हर दिन औसतन 462 लोगों की मौत सड़क हादसे में हुई.


मानसून से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिली खास ट्रेनिंग

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की. 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं- 2022' नाम से प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में भारत में कुल 4,61,312 सड़क हादसे हुए. इन हादसों में 1,68,491 लोगों ने अपनी जान गंवाई और कुल 4,43,366 लोग घायल हुए. यानी हर बीतते साल के साथ ही सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या बेतहाशा बढ़ती जा रही है, जिस पर काबू पाने की जरूरत है. इन्हीं हादसों को काबू में करना इस स्पेशल ट्रेनिंग सेशन का मकसद रहा.

ट्रैफिक पुलिस के जवानों को सेशन के दौरान ITTAC के चेयरमैन सेफ्टी अवेयरनेस ग्रुप सुदर्शन एस. गुसाईं ने मानसून के मौसम में होने वाले हादसों की बड़ी वजह टायर सेफ्टी की अनदेखी को बताया. सुदर्शन एस. गुसाईं के मुताबिक जिस तरह अपनी सेहत की सही देखभाल जान बचाने के लिए जरूरी है, उसी तरह गाड़ी की ठीक तरह से देखभाल भी जिंदगी के लिए जरूरी है. कई हादसे टायर सेफ्टी और मेंटेनेंस से जुड़ी सावधानियां बरत कर टाले जा सकते हैं.


मानसून से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिली खास ट्रेनिंग

इस मौके पर जॉइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) के कैमिंग, एडिश्नल कमिश्नर (ट्रैफिक) गीता रानी वर्मा, डिप्टी कमिश्नर (ट्रैफिक, रोड सेफ़्टी) शिवे केशरी सिंह मौजूद थे. इनके अलावा ATMA के एडीजी संजय चटर्जी, ITTAC के डायरेक्टर नीतेश कुमार शुक्ला और डिप्टी डायरेक्टर विनय विजयवर्गीय भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें

दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! दो दिन होने वाली है भारी से बहुत भारी बारिश, IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget