एक्सप्लोरर

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, ईसीएल के Cricket Match के दौरान इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Police: 16 मार्च 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इन्टरटेनर्स क्रिकेट लीग (ECL) के मुकाबले खेले जाएंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

Delhi Latest News:  इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इन्टरटेनर्स क्रिकेट लीग (ECL) के मुकाबले16 मार्च 2025 तक खेले जाएंगे. इन मैचों के दौरान संभावित भारी भीड़ और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. खासकर, इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर विशेष यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे.

ये मार्ग रहेंगे प्रभावित
ईसीएल के मैचों के दौरान दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक आई.पी. मार्ग (MGM रोड), विकास मार्ग, रिंग रोड (राजघाट से आई.पी. डिपो तक) पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.

स्टेडियम में एंट्री और पार्किंग व्यवस्था
• सामान्य जनता के लिए गेट नंबर 07 एंट्री हेतु और गेट नंबर 08 पार्किंग के लिए उपलब्ध रहेगा.

• वीवीआईपी एंट्री गेट नंबर 21 और 22 से होगी, जहां प्रवेश केवल MGM रोड से किया जा सकेगा.

• केवल लेबल युक्त वाहनों को ही पार्किंग की अनुमति होगी, और पार्किंग लेबल में वाहन का नंबर लिखा होना अनिवार्य है.

वाहनों के लिए विशेष निर्देश
रिंग रोड (राजघाट से आई.पी. फ्लाईओवर दोनों ओर) पर किसी भी वाहन की पार्किंग सख्त रूप से प्रतिबंधित होगी. सड़क किनारे पार्क किए गए वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यात्रियों के लिए सुझाव
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं. स्टेडियम जानेवाले यात्री अतिरिक्त समय लेकर चले. वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें. संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे धैर्य बनाए रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें ताकि इन्टरटेनर्स क्रिकेट लीग का आयोजन सुचारू रूप से हो सके.

इसे भी पढ़ें: MP: कोर्ट के आदेश के बावजूद खनिज विभाग ने रोके 12 कंपनियों के करोड़ों रुपये, जानिए पूरा मामला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget