एक्सप्लोरर

Delhi Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा, बाड़ा हिंदूराव इलाके में गिरी तीन मंजिला इमारत, एक शख्स की मौत

Delhi Building Collapse News: दिल्ली के आजाद मार्केट इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. पुल मिठाई इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग रात करीब 2 बजे अचानक भरभराकर गिर गई.

दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में शुक्रवार तड़के तीन मंजिला इमारत गिरने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि मनोज शर्मा का शव मलबे में मिला. अधिकारी ने कहा कि इमारत गिरने की सूचना देर रात 1:56 बजे मिली थी.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत में कई दुकानें थीं. फिलहाल मौके पर फायर और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है. बिल्डिंग के नीचे तीन दुकानें स्थित थीं, जिनमें सूटकेस, बैग और तिरपाल का कारोबार होता था. पहली मंजिल पर गोदाम बनाए गए थे.

हादसे के वक्त बिल्डिंग के नीचे खड़ा एक ट्रक भी मलबे की चपेट में आ गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पास में मेट्रो का निर्माण कार्य भी चल रहा था. दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रात करीब 1:55 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को पुल मिठाई के टोकरी वालान में बाड़ा हिंदू राव स्थित इमारत ढहने की सूचना मिली थी.

इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डीडीएमए और फॉरेंसिक क्राइम टीमों को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया था.मराहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया. रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में बाहर निकाला, जिसे तुरंत हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान 46 वर्षीय मनोज शर्मा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और पिछले 30 साल से दुकान पर काम कर रहा था. यह दुकान गुलशन महाजन नाम के एक व्यक्ति की थी. शुक्रवार सुबह तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा. सुबह की तस्वीरों में दो मशीनें मलबा हटाते हुए नजर आईं.

इस घटना में अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में लगेगा CBG प्लांट, CM रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ MoU
दिल्ली में लगेगा CBG प्लांट, CM रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ MoU
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सौगात, CM रेखा गुप्ता ने बांटी 3,000 साइकिलें
VIDEO: कड़क़डूमा कोर्ट के फैसले पर ताहिर हुसैन बोला- मुझे हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा
VIDEO: कड़क़डूमा कोर्ट के फैसले पर ताहिर हुसैन बोला- मुझे हाईकोर्ट से इंसाफ मिलेगा

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget