एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक सताएगी गर्मी, जानें कब से बदलेगा मौसम का मिजाज?

Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चल सकती है.

Delhi Weather Update: दिल्ली में सोमवार को वेदर काफी गर्म रहा. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के आयानगर और रिज में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा तो वहीं सफदरजंग में 40.2 डिग्री , पालम और लोधी रोड पर 39 डिग्री के करीब रहा.  बढ़ती गर्मी के साथ ही हीट वेव का प्रभाव भी अब बढ़ने लगा है. मौसम एक्सपर्ट्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार  दिल्ली के कई इलाकों में हीट वेव का प्रभाव रहा. इसके साथ ही मौसम विभाग में आने वाले दो दिनों के लिए भी हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है. मंगलवार और बुधवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हीट वेव का प्रभाव रहेगा. 

दिन प्रतिदिन मौसम में तब्दीली आ रही है और हर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है, हालांकि अभी अप्रैल महीने की शुरुआत ही हुई है. मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि आगे आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है. दिल्ली के साथ ही राजस्थान और कच्छ के इलाकों में भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. सोमवार को जिन इलाकों में हीट वेव यानी लू का प्रभाव रहा उनमें आयानगर और रिच का इलाका था. लेकिन मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में लू चलने का अनुमान है. 

लू और बहुत तेज गर्मी

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 08 अप्रैल को पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण लू जारी रहने का अनुमान है. अगले 4 दिनों तक गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश में लू चल सकती है.

07 से 10 अप्रैल तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 8 अप्रैल 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 अप्रैल के बाद तेज गर्मी और लू से कुछ राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: क्या दिल्ली, नोएडा और गुुरुग्राम में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? दूर करें कन्फ्यूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget