एक्सप्लोरर

Delhi Temperature: दिल्ली में पहली बार 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान, रिकॉर्ड टूटते ही हुई बारिश

Delhi Temperature Today: देश की राजधानी दिल्ली में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. बुधवार को तापमान 52 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. ऐसा पहली बार हुआ जब राजधानी में इतनी गर्मी पड़ी है.

Highest Temperature in Delhi: दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड बुधवार (29 मई) को टूट गए. पहली बार दिल्ली में पारा 52 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है. जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था.

दिल्ली में हल्की बारिश

जहां एक तरफ दिल्ली में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. कुछ ही देर बाद राजधानी के इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. लोगों को गर्मी से थोड़े राहत का अहसास हुआ.

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने दैनिक मौसम परिचर्चा में बुधवार को बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति 30 मई से धीरे धीरे कम होने की संभावना है. 31 मई को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति रहने की संभावना हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 01 जून, 2024 को लू की स्थिति की संभावना है. हालांकि, लू के प्रभाव में कमी देखने को मिल सकती है. 

मंगलवार को करीब 50 डिग्री पहुंच गया था तापमान

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 43 फीसदी था. इससे पहले मंगलवार (28 मई) को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज़ गर्मी देखी गई और दिल्ली में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया.  

गर्मी और लू से बचने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को लू से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है. बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है. आईएमडी ने लोगों को गर्मी और डिहाईड्रेशन से बचने की सलाह दी है. उधर भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर अबतक के उच्चतम स्तर 8,302 मेगावाट पहुंच गई है.

दिल्ली में पानी बर्बाद करना जेब पर पड़ेगा भारी, केजरीवाल सरकार लगाने जा रही है इतने का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
लता गुप्ता बनीं DCW की नई अध्यक्ष, लंबे समय से खाली था पद
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?
गोल्डन लाइन मेट्रो: साउथ दिल्ली में बढ़ेगा घरों का किराया, प्रॉपर्टी भी महंगी?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget