एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में अब आवारा कुत्तों की नसबंदी जल्द, लगेंगे एंटी-रेबीज के टीके

Delhi Stray Dogs: दिल्ली में आवारा कुत्तों के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार जल्द ही इनकी नसबंदी के लिए अभियान चलाएगी. एंटी रेबीज टीके भी लगाए जाएंगे.

Delhi : राजधानी दिल्ली में आवारा कुत्तों के काटने की घटना में 70 फीसद से अधिक का इजाफा देखा जा रहा है, बीते दिनों एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई है. ये  दिल्ली के लिए एक  चिंता का विषय है और लोग इससे सहमे भी नजर आ रहे हैं. बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एमसीडी अधिकारियों के बीच हुई बैठक में स्ट्रीट डॉग की अच्छी तरह से देखभाल करने और इन घटनाओं को रोकने के लिए चर्चा हुई. सूत्रों के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि आने वाले समय में दिल्ली के स्ट्रीट डॉग की नसबंदी को लेकर एमसीडी अधिकारियों को निर्देश दिया जा सकता है.

 "बेजुबानो का सहारा बनेगी दिल्ली सरकार"

दिल्ली सरकार की ओर से आवारा पशुओं की देखभाल के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है. इसमें स्ट्रीट डॉग की देखभाल के साथ-साथ सड़कों पर गायों और अन्य जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए भी सरकार की ओर से काम किया जा रहा है. सड़कों पर बेसहारा गायों को दिल्ली के गौशालाओं में भेजने के अलावा कुछ और गौशाला बनाने के लिए भी अफसरों को आदेश दिए गए हैं. स्ट्रीट डॉग के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसको देखते हुए यह माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार स्ट्रीट डॉग की नसबंदी कराने पर विचार कर रही है, इसके अलावा अब उन्हें एंटी रेबीज टीका लगाने का भी निर्देश दिया गया है.

 पशु चिकित्सक ने माना - न्यूट्रल पॉलिसी सही

दिल्ली के रोहिणी और प्रीतमपुरा क्षेत्र में बतौर पशु चिकित्सक काम करने वाले डॉक्टर विशाल ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि पशुओं के प्रति बदलते व्यवहार की वजह से दिल्ली में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इन्हें रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम अपने व्यवहार को इन बेजुबानों के साथ काफी संतुलित रखें, साथ ही सामाजिक संस्थाओं और सरकार को न्यूट्रल पॉलिसी को अपनाना चाहिए जिसकी मदद से क्षेत्र अनुसार सीमित संख्या में ये जानवर हों, जिनका अच्छी तरह से देखभाल संभव हो सके.

ये भी पढ़ें :-Delhi News :17 सालों में पहली बार दिल्ली में घटी गाड़ियों की संख्या! सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में सामने आई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget