एक्सप्लोरर

भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, LG आवास के पास ढही दीवार, 2 लोगों की मौत

Delhi Wall Collapse: दिल्ली के सिविल लाइंस में भारी बारिश के कारण एक निर्माणाधीन इमारत की 15 फीट ऊंची दीवार ढह गई. इस हादसे में एक 40 वर्षीय महिला और उसके 17 वर्षीय बेटे की मौत हो गई.

दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सिविल लाइंस इलाके में बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार (29 जुलाई) को सिविल लाइंस की सहगल कॉलोनी में दीवार ढह गई. यह हादसा उप राज्यपाल वीके सक्सेना के आवास से कुछ ही दूरी पर हुआ. 

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है.

15 फीट की बड़ी दीवार ढही
दिल्ली फायर विभाग को मंगलवार की सुबह करीब 9:55 पर कॉल मिली थी कि एक 15 फीट की बड़ी दीवार अचानक ढह गई है और मलबे में कुछ लोग दब गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू में जुट गईं. जांच में पता चला कि 2 की मौत हो गई है और दो घायल हैं. 

मरने वालों में 40 वर्षीय महिला
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दीवार के नीचे दबकर मरने वालों में एक 40 वर्षीय महिला और उसका बेटा सामिल हैं. यह इमारत निर्माणाधीन थी. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मीरा और उनके 17 वर्षीय बेटे गणपत के रूप में हुई है. 

मीरा का दूसरा बेटा दशरथ (19) और नन्हे (35) नाम का एक व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने जानकारी दी है कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है.

दिल्ली में भारी बारिश से हालात खराब 
सुबह से दिल्ली-NCR में हो रही बारिश ने आम जनता को परेशान कर दिया है. एक तरफ सड़कों पर जलजमाव हो गया है तो दूसरी तरफ घंटों तक गाड़ियां ट्रैफिक में फंसी हैं. दिल्ली के अलावा, नोएडा में भी भारी जलभराव के चलते गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. 

सुबह के समय जब लोग दफ्तर और अन्य कार्यों के लिए निकले, तो चौराहों, फ्लाईओवर और मुख्य मार्गों पर रेंगते हुए ट्रैफिक में फंसना पड़ा. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget