एक्सप्लोरर

Delhi School News: दिल्ली के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आगे बढ़ीं, अब इस तारीख तक खुलेंगे स्कूल, मिलेगा केवल दस दिन का अवकाश

Delhi Schools Summer Vacations Cancelled: डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन दिल्ली के नए आदेश के मुताबिक यहां के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं. छात्रों और शिक्षकों को केवल दस दिन का अवकाश मिलेगा.

Delhi Directorate of Education Cancelled Summer Vacations For Schools: दिल्ली (Delhi) के छात्रों और शिक्षकों के लिए डायरेक्ट्रेट ऑफ एजुकेशन (Delhi Directorate of Education) का नया ऑर्डर चौंकाने वाला है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने अपने ताजा आदेश में कहा है कि दिल्ली में स्कूल 18 जून (Delhi Schools Summer Vacations) तक खुलेंगे. इस प्रकार वहां गर्मियों की छुट्टियां (Delhi Schools Summer Vacations Cancelled) केवल दस दिनों की होंगी. बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में समर वैकेशन आज यानी 11 मई दिन बुधवार से होनी थी. लेकिन इसके पहले ही शिक्षा निदेशालय का छुट्टियां आगे बढ़ाने का आदेश आ गया. डीओई (DoE) के इस ऑर्डर के बाद शिक्षकों और छात्रों की चिंता बढ़ गई है. इसके पीछे कारण दिल्ली की तपती गर्मी है.

बढ़ते तापमान ने बढ़ाई मुश्किलें –

इस साल गर्मी जहां सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और बहुत से राज्यों में सूरज की तपिश देखकर जल्दी गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. वहीं दिल्ली राज्य में सबकी अपेक्षाओं से उलट फैसला आया है. यहां का तापमान और लू भी दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में डीओई का समर वैकेशन कैंसिल करने का आदेश किसी को हजम नहीं हो रहा.

शिक्षकों और छात्रों की दुविधा यही है कि इतनी गर्मी में इतने लंबे समय तक स्कूल खोलने से कहीं छात्रों की सेहत को कोई नुकसान न पहुंचे. दिन बढ़ने के साथ गर्मी के और बढ़ने के आसार भी हैं.

डीओई ने क्यों लिया फैसला –

डीआई के अधिकारियों का कहना है कि महामारी के दौरान हुए पढ़ाई के लॉस को कवर करने के लिए समर वैकेशन में स्कूल खोलना जरूरी है. दिल्ली में किसी न किसी वजह से स्कूल इतना ज्यादा बंद रह चुके हैं कि उस नुकसान को कवर करने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में क्लासेस करना जरूरी है.

निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए, मिशन बुनियाद के लिए और कक्षा 3 से 9 तक के लिए समर कैंप 15 जून तक आयोजित किए जाएंगे. शिक्षकों को 18 जून तक प्रोगरेस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है. 28 जून से फिर से स्कूल खुल जाएंगे.

यह भी पढ़ें:

UP Board: यूपी बोर्ड के एकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए नया कैलेंडर जारी, क्लास 9वीं और 10वीं के परीक्षा पैटर्न में भी हुआ बदलाव 

CGBSE Results 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट्स को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हो रही तारीख गलत, फाइनल डेट क्यों नहीं हुई जारी, जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget