एक्सप्लोरर

दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिलने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP से न तो...'

Delhi News: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है.

दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बार-बार स्कूलों को मिल रही धमकी के बावजूद आज तक एक भी आरोपी पकड़ा नहीं गया और ना ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की 4 इंजन की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फ़ेल हो चुकी हैं.

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ''दिल्ली पब्लिक स्कूल समेत द्वारका के कई स्कूलों को फिर बम की धमकियां मिली हैं. दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है.'' उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, ''बीजेपी से ना तो दिल्ली संभल रही है, ना ही दिल्ली की क़ानून-व्यवस्था.''

दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है- आतिशी

वहीं, आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों को लेकर बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने एक्स पर कहा, ''स्कूलों में धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं. दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है?'' पूर्व सीएम आतिशी ने ये भी कहा कि बच्चे और अभिभावक खौफ में हैं लेकिन बीजेपी की चार इंजन की सरकार उनको सुरक्षा देने में नाकाम है.

दिल्ली के स्कूल लगातार धमकियों का शिकार हो रहे- AAP

आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने भी बीजेपी सरकार पर सोमवार (18 अगस्त) को निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका समेत कई स्कूलों को आज एक बार फिर बम धमकी मिली है. यह कोई पहली घटना नहीं है. दिल्ली के स्कूल लगातार धमकियों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन न अब तक कोई दोषी पकड़ा गया, न कोई ठोस कार्रवाई हुई.''

आम आदमी पार्टी इस बात को लेकर लगातार बीजेपी को घेर रही है कि दिल्ली में बीजेपी की 4 इंजन सरकार है लेकिन उससे न दिल्ली संभल रही है और न ही राजधानी की क़ानून-व्यवस्था. 'आप' का आरोप है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी हैं.

 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget