एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में अचानक धंस गई सड़क, बुलेट समेत 15 फिट गहरे गड्ढे में गिरा शख्स, हालत गंभीर

Delhi: पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना कल मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहिणी सेक्टर 24 मार्केट में 30 वर्षीय हसन अपनी बुलेट लेकर खड़ा ही हुआ था कि, अचानक से जमीन धंस गई और उसमें समा गया.

Delhi Accident News: राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाका स्थित रोहिणी में अचानक जमीन धसने के कारण बाइक समेत एक आदमी 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया. वहीं मौके पर मौजूद दुकानदार समेत अन्य लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायल बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना कल मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रोहिणी सेक्टर 24 मार्केट में 30 वर्षीय हसन अपनी बुलेट लेकर खड़ा ही हुआ था कि, अचानक से जमीन धंस गई और उसमें समा गया. वहां खड़े लोगो ने तुरंत बचाने के लिए गड्ढे के पास पहुंचे पर कुछ दिखा नहीं तो कुछ लोगों ने हिम्मत कर गड्ढे में उतर घायल शख्स को ढूंढ़कर बाहर निकाला. इसके बाद पास के अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को इस मामलें की जानकारी दी. 

गड्ढा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिली
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेट करवा दिया. साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों के आने जाने पर रोक लगाते हुए क्रेन मंगवा उस गहरे गड्ढे से बुलेट गाड़ी को बाहर निकलवाया. अचानक इस तरह बीच सड़क पर हुए गढ्ढे में गिरने के कारण पीड़ित अभी भी सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है. अचानक क्यों और कैसे ये गड्ढा हुआ इसकी अभी पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पायी है. वहीं इससे पहले पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में अचानक से सड़क धंस गई थी. यह एक पॉश इलाका है और रोज यहां से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं. गनीमत ये रही कि जब सड़क धंसी तो उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था. इसलिए किसी तरह की सड़क दुर्घटना नहीं हुई. 

यह भी पढ़ें:  Lok Sabha Elections 2024: 'लगता है तीर निशाने पर लगा है', केजरीवाल ने तंजिया लहजे में केंद्रीय गृह मंत्री से पूछा- 'तकलीफ बहुत हो रही है…'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget