एक्सप्लोरर

यमुना सफाई पर रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, इतने रुपये किए मंजूर, नई जेल पर भी ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन अहम फैसले लिए. यमुना की सफाई के लिए रुपये मंजूर किए गए. साथ ही ISBT और क्लस्टर बस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया.

Delhi CM Rekha Gupta: राजधानी दिल्ली के विकास को गति देने के लिए बुधवार (16 अप्रैल) को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में ‘एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमिटी’ (EFC) की पहली बैठक हुई. इसमें कई बड़े फैसले लिए गए. बैठक में यमुना सफाई, नरेला में हाई सिक्योरिटी जेल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को साफ और हरित बनाने के लिए चार्जिंग स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है.

बैठक में तय किया गया की दिल्ली सरकार यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए 3140 करोड़ रुपये की लागत से 27 डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) स्थापित करेगी और यह प्रोजेक्ट 18 महीनों में पूरा किया जाएगा. इसके अलावा ग़ैरकानूनी कॉलोनियों में सीवर की समस्या के समाधान और यमुना में सीवेज गिरने से रोकने के लिए भी ठोस कदम उठाये जाएंगे.

हाई सिक्योरिटी जेल

इसके अलावा बैठक में दिल्ली की जेलों में लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए नरेला में एक हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की मंजूरी दी गई है. यह जेल 256 कैदियों की क्षमता की होगी और इसके निर्माण पर 148.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह जेल नई सुविधाओं और कड़ी सुरक्षा से पूरी तरह लैस होगी, जिससे राजधानी की जेल व्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा. यह फैसला दिल्ली की जेल प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है. 

इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन

साथ ही दिल्ली में हरित पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए द्वारका, ISBT और क्लस्टर बस डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए 107.02 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. इस योजना से राजधानी में प्रदूषण कम करने और ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी. बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा की ये सभी परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाए जिससे राजधानी के जल, ट्रांसपोर्ट और पर्यावरण क्षेत्रों में ठोस सुधार लाया जा सके.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget