एक्सप्लोरर

Delhi News: अगर DM को बुलाना है, तो मंत्रियों को 48 घंटे पहले देनी होगी जानकारी, रेखा गुप्ता सरकार का नया नियम

Delhi News: दिल्ली सरकार के नए आदेश के तहत अब मंत्री DM को सीधे बैठक या निरीक्षण के लिए नहीं बुला सकते. इसके लिए मुख्य सचिव की अनुमति और 48 घंटे पहले सूचना देना अनिवार्य होगा.

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने एक बड़ा ही अजीब आदेश निकाला है. अब से दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री बैठक या फिर निरीक्षण के लिए किसी भी DM को सीधा नहीं बुला सकता है और DM को निरीक्षण और बैठक पर बुलाने के लिए अब दिल्ली सरकार के मंत्रियों को मुख्य सचिव की अनुमति लेनी होगी.

11 जुलाई को दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के सचिव-कम-डिविजनल कमिश्नर नीरज सेमवाल ने उपराज्यपाल कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रियों के कार्यालय को भेजे गए सर्कुलर में यह भी लिखा कि बैठक या फिर निरीक्षण के लिए DM को बुलाने के लिए मंत्री के विभाग को साथ ही यह भी बताना होगा कि किसी बैठक या निरीक्षण में DM की मौजूदगी क्यों जरूरी है.

कम से कम 48 घंटे पहले सूचना देनी होगी

इसके अलावा, सर्कुलर में यहां तक लिखा गया कि किसी भी प्रस्तावित बैठक के लिए मंत्री या विधायक को DM को कम से कम 48 घंटे पहले सूचना देनी होगी, ताकि DM अपने बाकी के कार्य के लिए योजना बना पाए.

सर्कुलर में यह भी कहा गया कि अगर किसी मंत्री के विभाग को लगता है कि बैठक या निरीक्षण के लिए DM की जगह ADM या फिर अन्य अधिकारी से काम चल जाएगा, तो मंत्री के विभाग को प्रेरित किया जाता है कि उन्हें बुलाया जाए.

अचानक बुलावे से DM के काम प्रभावित

इस सर्कुलर को जारी करने का कारण राजस्व विभाग ने सर्कुलर में ही बताया है और लिखा कि कई बार दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक जिला अधिकारी (DM) को विभिन्न मुद्दों पर बैठक के लिए बुला लेते हैं या क्षेत्रीय निरीक्षण में साथ चलने को कहते हैं.

लेकिन देखा गया है कि दिल्ली के विभिन्न जिलों स्थित जिला अधिकारियों के कार्यालयों से उन्हें अचानक बुलाना उनके न्यायिक, राजस्व और लोक शिकायत निवारण जैसे कार्यों में व्यवधान पैदा करता है. ऐसे में यह सर्कुलर जारी किया जा रहा है.

सर्कुलर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंजूरी दी?

सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सर्कुलर दिल्ली सरकार के राजस्व मंत्री की अनुमति से जारी किया गया है और दिल्ली सरकार में इस समय राजस्व विभाग खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास है.

ऐसे में मुख्यमंत्री का नाम ना लिखकर सर्कुलर में गोल-गोल राजस्व मंत्री लिख दिया गया, लेकिन सर्कुलर के दावों पर ही जाएं, तो राजस्व सचिव-कम-डिविजनल कमिश्नर के मुताबिक इस अजीब सर्कुलर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंजूरी दी है.

हर राज्य में मंत्री की प्राथमिकता तय

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग का सर्कुलर इसलिए अजीब लग रहा है क्योंकि चाहे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश हो या फिर हरियाणा, या फिर राजस्थान, भारत के ज्यादातर राज्यों में बाकायदा मंत्रियों के लिए प्रोटोकॉल होता है.

जब भी कभी कोई भी राज्य का मंत्री कोई बैठक करता है या फिर निरीक्षण करता है, तो पूरा जिला DM से लेकर SDM, ADM, सभी अधिकारी प्रोटोकॉल के तहत मौजूद रहते हैं.

विपक्ष इसे मुद्दा जरूर बना सकती है

दिल्ली में जिस तरह से राजस्व विभाग ने DM को बैठक या निरीक्षण में मंत्री को बुलाने से पहले मुख्य सचिव की अनुमति और 48 घंटे पहले जानकारी देने की शर्त रखी है, उस पर अभी तक दिल्ली सरकार के किसी मंत्री की प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विपक्ष इसे मुद्दा जरूर बना सकती है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
स्वतंत्रता दिवस से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget