एक्सप्लोरर

Delhi Weather News: दिल्ली में 72 सालों में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज, लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अप्रैल महीने में अब तक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दिल्ली में लू को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

Delhi Weather Update: अप्रैल महीने में दिल्ली में पड़ने वाली गर्मी ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में 72 साल में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया. अप्रैल में अब तक औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने कहा कि पहले से ही भीषण लू का सामना कर रही दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले 12 साल में अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान था. राष्ट्रीय राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिल्ली में अप्रैल महीने में अभी तक का सर्वाधिक तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस 29 अप्रैल 1941 को दर्ज किया गया था.

Delhi Building Collapse: दक्षिण दिल्ली में इमारत ढहने के मामले में ठेकेदार गिरफ्तार, दो मजदूरों की हुई थी मौत

सीनियर वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, ‘‘ सफदरजंग वेधशाला में शुक्रवार को तापमान के 0.5 से एक डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर यह 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है.’’ उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान दर्ज होने का पूर्वानुमान है.

जेनामणि ने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दो से चार मई के बीच हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली के कई हिस्सों में लोगों को भीषण लू को लेकर आगाह करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग, मौसम की चेतावनियों के लिए चार रंग के अलर्ट जारी करता है. ‘ग्रीन अलर्ट’ (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), ‘येलो अलर्ट’ (स्थिति पर नजर रखें), ‘ऑरेंज अलर्ट’ ( स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें) और ‘रेड अलर्ट’ ( स्थिति से निपटने लिए कदम उठाएं).

Delhi Power Crisis: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल बोले- बिजली की स्थिति पूरे देश में गंभीर, दिल्ली सरकार किसी तरह संभाल रही है हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget