एक्सप्लोरर

Delhi News: रैपिड कनेक्ट एप से रैपिडएक्स की यात्रा होगी सुविधाजनक, जानें कैसे यात्रियों को होगा फायदा?

Delhi RAPIDX Train: रैपिडएक्स के परिचालन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पहले से ही इस ट्रेन पर सफर करने वाले यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए लगातार काम जारी है.

RAPIDX Train Project: दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर रैपिडएक्स ट्रेन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है. इस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राईमरी सेक्शन का काम समाप्त हो चुका है, बस इंतजार है इसकी शुरुआत का जो लगातार टलता जा रहा है. इसे जून महीने के अंत तक शुरू किये जाने की योजना थी, लेकिन अब तक इसके परिचालन की शुरुआत नहीं हो पाई है. इस सेक्शन पर साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं. ये सभी स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं. वहीं दिल्ली के हिस्से में पड़ने वाले इस कॉरिडोर का 70 फीसदी से ज्यादा का काम पूरा हो चुका है. इसके बचे हुए काम को जल्द ही पूरा कर, ट्रायल रन किया जाएगा.

हालांकि, रैपिडएक्स के परिचालन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पहले से ही इस रैपिड ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं को लगातार बढ़ाने का काम किया जा रहा है. देश की पहली क्षेत्रीय रेल के तेज रफ्तार वाले सफर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के टिकट बुकिंग ऐप ने और भी सुविधाजनक बना दिया है. एनसीआरटीसी ने इस ऐप में विभिन्न विशेषताओं को जोड़ कर यात्री सुविधाओं में इजाफा किया है. इस ऐप को 'रैपिड एक्स कनेक्ट' का नाम दिया गया है.

ऐप से मिलेगी किराये की जानकारी

एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि रैपिड एक्स ट्रेन के परिचालन के पहले इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल स्टोर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. ऐप में यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई तरह के विकल्प दिए गए हैं. इस ऐप के जरिये यात्री घर बैठे अपने प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन का चयन कर बिना किसी असुविधा के टिकट जनरेट कर पाएंगे. साथ ही वे इस ऐप की सहायता से किराया भी पता कर सकेंगे. इसके जरिये यात्री अपने प्रस्थान स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने के लिए स्टैंडर्ड कोच/ प्रीमियम कोच/ राउंड ट्रिप के लिए किराए की जानकारी पा सकेंगे.

ऐप से यात्री पहले से ही कर पायेंगे ट्रिप प्लान

इसके अलावा इस ऐप में ट्रेवल की प्लानिंग करने के लिए ट्रिप प्लानर की सुविधा भी मिलेगी. जिसकी सहायता से यात्री अपने चुने हुए प्रस्थान स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक के लिए अपनी ट्रिप के रूट की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे. ऐप की इस खूबी से यात्रियों को यह पता चल पाएगा कि, उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए उन्हें किस स्टेशन पर मेट्रो और बस अड्डे पर मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के तहत इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. जिसके आधार पर यात्री स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही ट्रिप प्लानर में बताए गए यात्रा की रूपरेखा के अनुसार तैयारी कर सकेंगे.

ये जानकारी ऐप मिलेंगे एक क्लिक से

ऐप में यात्रियों को स्टेशन नेविगेशन की भी सुविधा मिलेगी. इस फीचर का प्रयोग करने के लिए यात्रियों को नेविगेशन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद नजदीकी क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. यदि यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाना है, तो ऐप उन्हें नेविगेशन के जरिये वहां ले जायेगा. वहीं इस ऐप में यात्रियों को स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी मिलेगी. इसकी मदद से यात्रियों को स्टेशन में मौजूद सभी यात्री केंद्रित सुविधाओं, जैसे- वाशरूम, वाटर डिस्पेंसर, प्रीमियम लाउंज, ग्राहक सेवा केंद्र समेत अन्य जानकारियां बस एक क्लिक पर मिल सकेंगी.

शिकायत के लिए हेल्प एंड सपोर्ट फीचर

इसके अलावा इस ऐप में रैपिडएक्स नेटवर्क की विस्तृत जानकारी के लिए डिजिटल मैप फीचर भी होगा. जिसकी मदद से यात्री मैप पर रैपिड एक्स के पूरे नेटवर्क की जानकारी को देख पाएंगे और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे. वहीं सामान खोने या पाने की जानकारी के लिए 'रैपिडएक्स कनेक्ट' में खोया-पाया का विकल्प भी दिया गया है. इसकी मदद से यात्री अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे. साथ ही अगर यात्रियों को किसी अन्य सहायता की जरूरत है, तो उसके लिए इस ऐप में 'हेल्प एंड सपोर्ट' का फीचर भी दिया गया है. यात्री इसकी मदद से रैपिडएक्स हेल्पलाइन पर बात करके मदद भी प्राप्त कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: दिल्ली LG पर भड़के विधानसभा स्पीकर, बोले- 'उपराज्यपाल BJP के लिए टूल की तरह कर रहे हैं काम'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget