एक्सप्लोरर

Delhi Weather Updates: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई जगह लगा लंबा जाम, कब तक रहेगा ऐसा मौसम?

Delhi Weather Updates: दिल्ली और नोएडा में बुधवार (27 अगस्त) की सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई. इस बीच दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम भी देखने को मिला और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

दिल्ली और इससे सटे नोएडा में बुधवार (27 अगस्त) की सुबह करीब 11.20 पर बारिश शुरू हो गई. भारी बारिश के बीच कुछ ही समय में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा. ऑफिस और जरूरी काम से जा रहे लोग ट्रैफिक में फंसे दिखे. वहीं, कुछ सड़कों पर जलजमाव भी शुरू हो गया और लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी.

मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है.

दिल्ली की सड़कों पर जाम
बारिश के बीच मायापुरी के रेड सिग्नल पर 20 मिनट से गाड़ियां फंसी हुई हैं. इस बात की जानकारी ट्रैफिक पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए दी गई, जिसके बाद ट्रैफिक इंस्पेक्टर को अलर्ट किया गया. 

दिल्ली का मैक्सिमम टेंपरेचर 33 डिग्री
मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा और वायु गणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.

यमुना का वॉटर लेवल डरावने स्तर पर
दिल्ली में यमुना का जलस्तर मंगलवार को चेतावनी के स्तर को पार कर गया. यमुना का जलस्तर मंगलवार रात 9.00 बजे पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर 204.56 मीटर के स्तर पर पहुंच गया. इससे पहले, सुबह 9.00 बजे यमुना का जलस्तर 204.58 मीटर रहा.

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी
केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए कहा, ‘‘ चूंकि पुराने रेलवे पुल  का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है और इसके 205.36 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और संवेदनशील बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करें. नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी जाएगी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी.’

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget