एक्सप्लोरर

Delhi: फ्लाईओवर निर्माण में देरी पर इंजीनियर को मंत्री आतिशी की चेतावनी, 'एक महीने में करें काम वर्ना...'

Delhi Flyover Construction: दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों से समय पर काम पूरा करने को कहा है.

Delhi News: दिल्ली के सराय काले खां में फ्लाईओवर (Flyover) कार्य में देरी को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी (Atishi) के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं. उन्होंने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी (PWD) विभागीय अधिकारियों को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह आम लोगों के हित से जुड़ा बेहद अहम प्रोजेक्ट है और इसमें देरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगले महीने तक फ्लाईओवर निर्माण से जुड़े सभी कार्य को पूरा किया जाए नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 आतिशी ने अधिकारियों से कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग 1 महीने की देरी से चल रहा है जो कि जनहित से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है. इंजीनियर और कर्मचारी को हिदायत देते हुए मंत्री ने कहा कि हमें बहाने नहीं नतीजे चाहिए. इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को 1 महीने के अंदर पूरा किया जाए और अगर कार्य में देरी होती है तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें.

आने वाले समय में बढ़ेगा गाड़ियों का आवागमन
दिल्ली का सराय काले खां ट्रैफिक रूट के अनुसार बेहद व्यस्ततम इलाकों में से एक है. आने वाले समय में यहां पर गाड़ियों का आवागमन और व्यस्तता और बढ़ने का अनुमान है. क्षेत्र में पहले से ही मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा स्थित है और जल्द ही इसी क्षेत्र में रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम भी बनाया जाएगा जिससे यहां से दिल्ली के दूसरे जगह के लिए बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी.

जाम से मुक्ति दिलाने में अहम होगा फ्लाईओवर
बता दें कि सराय काले खां फ्लाईओवर निर्माण से आश्रम से आईटीओ आने जाने वाले मार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल सकेगा. अब देखना होगा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री के सख्त आदेश के बाद 643 मीटर के 3 लेन वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य को  निर्धारित समय तक पूरा कर लिया जाता है या नहीं.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली अध्यादेश बिल पर राघव चड्ढा ने अमित शाह से कहा- 'आप नेहरूवादी नहीं, आडवाणीवादी बनें और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवला बोले- मनन कुमार मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए
अरविंद केजरीवला बोले- मनन कुमार मिश्रा को इस्तीफा देना चाहिए
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget