एक्सप्लोरर

कांग्रेस का BJP पर हमला, देवेंद्र यादव बोले- 'डबल इंजन की सरकार महिलाओं के खिलाफ...'

Delhi politics: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि बीजेपी सरकार महिलाओं-बच्चों पर बढ़ते अपराध रोकने में नाकाम है. दिल्ली में अपराधों की संख्या बढ़ रही है.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने में विफलता का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बलात्कार और हत्याओं सहित अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं, कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं.

देवेंद्र यादव ने कहा, "बीजेपी सरकार बनने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपराध नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी. लेकिन दो महीने बाद भी अपराधों में कमी नहीं आई, बल्कि वृद्धि ही हुई है. न सरकार और न ही पुलिस अपराधियों पर लगाम कस पाई है. नतीजा यह है कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर होने के साथ-साथ सबसे अधिक अपराधग्रस्त शहर भी बन गया है. लोग अब दिन में भी घर से निकलने में डरते हैं.

'महिलाएं और बच्चे असुरक्षित'
उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, "राष्ट्रीय औसत जहां महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 66.4% है, वहीं दिल्ली में यह 144% है. बच्चों के खिलाफ अपराधों में दिल्ली 134% के साथ शीर्ष पर है, जबकि राष्ट्रीय औसत 36% है. बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में भी दिल्ली 144% के साथ आगे है, जबकि राष्ट्रीय औसत सिर्फ 7.5% है. झपटमारी, डकैती, जानलेवा हमले और यौन उत्पीड़न की घटनाएं आम हो गई हैं. यह चौंकाने वाला है कि दिल्ली अपराधों में नंबर वन बन गई है.

'गुलाबी वादों से गुमराह न करें'
देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "अब समय आ गया है कि सरकार सार्थक और प्रभावी शासन शुरू करे. लोगों को गुलाबी वादों से गुमराह करने की बजाय ठोस कदम उठाए. पिछली केजरीवाल सरकार ने 11 साल तक भ्रष्टाचार के जरिए धन जमा किया और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान नहीं दिया. रेखा गुप्ता को भी वही रास्ता नहीं अपनाना चाहिए.

'केजरीवाल के कुशासन का खामियाजा'
उन्होंने केजरीवाल सरकार पर भी हमला बोला और कहा, "शराब घोटाले ने युवाओं की एक पीढ़ी को बर्बाद कर दिया। रिकॉर्ड बेरोजगारी और सस्ती शराब की आसान उपलब्धता ने युवाओं को अपराध की ओर धकेला. दिल्ली अभी भी उनके कुशासन का खामियाजा भुगत रही है.

'बहाने नहीं चलेंगे'
देवेंद्र यादव ने कहा, "केंद्र और दिल्ली दोनों जगह बीजेपी की सरकार है, इसलिए रेखा गुप्ता बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कोई बहाना नहीं बना सकतीं. अगर अपराधी खुलेआम घूमते रहे और सरकार उन्हें रोकने में नाकाम रही, तो यह दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात होगा. लोगों ने 11 साल के केजरीवाल के कुशासन के बाद BJP को सुशासन के लिए चुना था.

कांग्रेस नेता ने साफ कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो यह दिल्लीवासियों के साथ धोखा होगा. उन्होंने सरकार से अपराध रोकने के लिए तत्काल और कड़े कदम उठाने की मांग की.

ये भी पढ़ें: Delhi: रोहिंग्या बच्चों के एडमिशन के मामले को लेकर AAP हमलावर, BJP ने किया पलटवार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget