एक्सप्लोरर

दिल्ली में सड़क किनारे नमाज़ पढ़ते लोगों को पुलिस के जवान ने मारी लात, इमरान प्रतापगढ़ी ने उठाए सवाल

Delhi Viral Video: दिल्ली पुलिस के एक जवान का नमाज़ अदा कर रहे व्यक्ति को लात मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस घटना के बाद पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के इंद्रलोक इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे नमाज़ (Namaz) अदा कर रहे व्यक्ति को हटाने के लिए उसके साथ अपमानजनक व्यवहार करता है. यह पुलिसकर्मी उसे लात मारता हुआ नजर आ रहा है. वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस (Congress) के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं. 

कांग्रेस सासंद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो को 'एक्स' पर शेयर कर दिल्ली पुलिस पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. प्रतापगढ़ी ने लिखा, ''नमाज़़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली पुलिस का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफ़रत है जो इस जवान के दिल में भरी है, दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के खिलाफ़ उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करिये और इसकी सेवा समाप्त करिए.''

पुलिस ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीणा ने कहा, ''दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को कथित तौर पर उत्तरी दिल्ली में सड़क पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों के साथ मारपीट करते देखा गया है. उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.''

इस मामले को कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटिल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भी उठाया है. सुप्रिया ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ''अमित शाह की दिल्ली पुलिस का मोटो है. शांति सेवा न्याय. पूरी शिद्दत से काम पर हैं.''

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के खंभे के पास सड़क किनारे पर कुछ युवक नमाज़ पढ़ रहे हैं. पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है. पुलिसकर्मी नमाज़ियों के साथ बदसलूकी से पेश आई. वहीं पुलिसकर्मी की हरकत के बाद वहां भीड़ जुट गई है और सब पुलिसकर्मी को घरकर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget