एक्सप्लोरर

दिल्ली से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों की अब ISI से संबंधों की होगी जांच, आतंकी बना रहे थे ये बड़ा प्लान

जहांगीरपुरी इलाके से गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकवादियों की अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ISI से संबंधों की जांच करने में लगी हुई है. ये आंतकी दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से हाल ही में दो संदिग्ध आतंकवादियों (suspected Terrorists)  को गिरफ्तार करने वाली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी (ISI Agency ) के साथ उनके संबंधों की जांच कर रही है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी  है. 29 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ याकूब और 56 वर्षीय नौशाद ने दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाते हुए एक 'आतंकवादी अभियान' चलाने की साजिश रची थी. 

आतंकवादी सोहेल के संपर्क में था नौशाद 
जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और नौशाद  इससे पहले अपनी साजिश में कामयाब हो पाते, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के मुताबिक, नौशाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हरकत-उल-अंसार से जुड़ा है. सूत्रों ने कहा नौशाद लंबे समय से तिहाड़ में था और वहां वो लालकिले पर हमला मामले के एक आरोपी आरिफ मोहम्मद और एक आतंकवादी सोहेल के संपर्क में आया. सोहेल को बाद में 2018 में रिहा कर दिया गया और वह पाकिस्तान चला गया और लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया. लेकिन नौशाद उसके संपर्क में था. 

जगजीत सिंह का खालिस्तानी संचालकों से था संपर्क
सूत्रों के मुताबिक जगजीत सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो पंजाब के बंबीहा गिरोह के संपर्क में था और बाद में उसने खालिस्तानी संचालकों के साथ संपर्क स्थापित किया. जगजीत को विदेशों में बैठे देशद्रोही तत्वों से निर्देश मिलते रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि वह उत्तराखंड में हत्या के एक मामले में पैरोल जम्पर है. सूत्रों ने आगे कहा कि सोहेल ने ही नौशाद को प्रमुख हिंदू नेताओं की लक्षित हत्याओं और हत्याओं के वीडियो भेजने का काम दिया था. दोनों ने दिसंबर में आदर्श नगर निवासी एक लड़के की हत्या कर दी थी और दो कथित आतंकवादियों द्वारा किए गए खुलासों के आधार पर लड़के का शव भलस्वा डेयरी क्षेत्र से बरामद किया गया था. जिसके कंधे पर 'त्रिशूल' का टैटू बना हुआ था. 

संदिग्ध आतंकवादियों के ठिकाने से बरामद हुए 2 हथगोले, 3 पिस्टल और 22 गोलियां
सोहेल को एक वीडियो भेजा गया था. बाद में आरोपियों ने शव के आठ टुकड़े कर भलस्वा डेयरी क्षेत्र में फेंक दिया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सभी टुकड़ों को बरामद कर लिया है. शुक्रवार को स्पेशल सेल ने भलस्वा डेयरी इलाके में दोनों आरोपियों के किराए के घर से दो हथगोले बरामद किए थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपियों द्वारा किए गए खुलासे के बाद पुलिस भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र की श्रद्धानंद कॉलोनी में उनके किराए के घर तक पहुंची. उनके कमरे से दो हथगोले बरामद किए गए. पुलिस ने गुरुवार को नौशाद और जगजीत को गिरफ्तार कर 22 गोलियों के साथ तीन पिस्टल बरामद की थी. दोनों को शुक्रवार को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather Update: दिल्ली और वॉशिंगटन में पड़ रही है एक जैसी ठंड, ग्रेटर नोएडा में ओस की बूंदें बनीं बर्फ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget