एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Funeral: मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने की अपील

Manmohan Singh Last Rites: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को आम जनता के दर्शन के लिए कांग्रेस हेड क्वार्टर पर रखा जाएगा. 

Manmohan Singh Death: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से उन मार्गों से न  निकलने की अपील की है, जिन रास्तों से उनकी अंतिम यात्रा गुजरेगी. पुलिस ने एडवाइजरी में मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को देखते हुए नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधों और डायवर्जन की सूचना दी है. 

ट्रैफिक पुलस ने लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने को कहा है. ट्रैफिक एडवाइजरी के जरिए पुलिस ने जाम से बचने और भीड़भाड़ कम करने के लिए लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने को कहा है. ताकि बिना परेशानी के लोग गंतव्य तक पहुंच सकें. बता दें कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर निगमबोध घाट पर किया जाएगा.

रूट डायवर्ज का करें पालन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि 28 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार के अवसर पर कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति और अन्य वीवीआईपी तथा आम जनता निगम बोध घाट पहुंचेंगे. इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है. 

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु शामिल हैं. सुबह 7 बजे से लेकर संभवतः दोपहर 3 बजे तक रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर आवागमन या तो प्रतिबंधित रहेगा या रूट डायवर्जन लगाया जा सकता है. 

यही वजह है कि पुलिस ने लोगों से उन सड़कों न निकलने की सलाह दी है, जहां से लोग उनके अंतिम यात्रा में शामिल होंगे. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे गंतव्य तक पहुंचने के लिए घर से पहले निकलें.

सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और तय पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करें. सड़कों के किनारे वाहन पार्क न करें. इससे यातायात बाधित हो सकता है. पुलिस ने लोगों से ये अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को कॉल करें. 

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 की रात रात 9.51 बजे एम्स में निधन हो गया था. केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार 28 दिसंबर 2024 को सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट, नई दिल्ली में होगा. गृह मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करें. 

पूर्व PM मनमोहन सिंह का कब होगा अंतिम संस्कार? संदीप दीक्षित ने दिया अपडेट, बोले- 'उनकी एक बेटी हैं जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget