एक्सप्लोरर

Chehlum Procession 2023: चेहल्लुम जुलूस से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रूट्स को किया गया डायवर्ट

इस बार G-20 शिखर सम्मेलन के चलते चहल्लुम का मुख्य जुलूस बुधवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर पहाड़ी भोजला से शुरू हुआ. इस जुलूस में लोग ताजिया और आलम लेकर चलते हैं.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने चहल्लुम जुलूस (Chehlum Procession) से पहले बुधवार को यातायात एडवाइजरी जारी किया और इस धार्मिक आयोजन के मद्देनजर लोगों को मेट्रो (Delhi Metro) से यात्रा करने की सलाह दी है. शिया मुस्लिम समुदाय द्वारा दिल्ली में गुरुवार को चहल्लुम मनाया जाएगा. पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम के 40वें दिन चहल्लुम मनाया जाता है.

इस बार G-20 शिखर सम्मेलन के चलते चहल्लुम का मुख्य जुलूस बुधवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर पहाड़ी भोजला से शुरू हुआ. इस जुलूस में लोग ताजिया और आलम लेकर चलते हैं. यह जुलूस आगे उत्तरी दिल्ली में चितली कबर, मटिया महल, जामा मस्जिद, हौज काजी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज पुल, चेम्सफोर्ड रोड और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होते हुए दरगाह शाह-ए-मर्दन और बाद में कर्बला तक जाएगा.

25 हजार लोगों के जुटने की संभावना

एडवाइजरी के अनुसार, इसके बाद दफनाने के लिए जुलूस कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल, संसद मार्ग, पटेल चौक, संसद मार्ग, रफी मार्ग, रेल भवन, कर्त्तव्य पथ/रफी मार्ग क्रॉसिंग, सुनहरी बाग रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, गोल मेथी गोल चक्कर, तुगलक रोड, अरबिंदो मार्ग, जोर बाग रोड से होते हुए लोधी कॉलोनी के कर्बला तक पहुंचेगा. कर्बला में 20 हजार से से 25 हजार लोगों के एकत्र होने की संभावना है.

शाम करीब 7 बजे होगी बड़ी बैठक

एडवाइजरी में कहा गया कि राजनयिकों और खाड़ी देशों के राजदूतों सहित कई महत्वपूर्ण हस्तियों के भी मजलिस (धार्मिक बैठक) में शामिल होने की संभावना है. दफन के कार्यक्रम से पहले, ‘अंजुमन-ए-हैदरी’ गुरुवार शाम करीब चार बजे जोर बाग की दरगाह शाह-ए-मर्दन पर स्थानीय शिया मुस्लिम समुदाय की एक मजलिस का आयोजन करेगा. शाम करीब सात बजे दरगाह शाह-ए-मर्दन में चहल्लुम को ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में मनाने के लिए एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की जाएगी.

सुबह 8:30 बजे से जारी हुए प्रतिंबंध

एडवाइजरी में कहा गया है कि इस बैठक के बाद एक मजलिस होगी और शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद धार्मिक उपदेश देंगे. एडवाइजरी के अनुसार, सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार सुबह करीब आठ बजकर 30 मिनट से जामा मस्जिद रोड, लाल कुआं बाजार रोड, अजमेरी गेट रोड, आसफ अली रोड, श्रद्धानंद मार्ग, बसंत रोड, मुख्य बाजार रोड, पंचकुइयां रोड, डीजीबी रोड, रफी मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्कल, संसद मार्ग, कृष्णा मेनन मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड और जनपथ पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा.

पुलिस ने मेट्रो के इस्तेमाल की दी सलाह 

इतना ही नहीं, यातायात को बृज मोहन चौक, हौज काजी चौक, अजमेरी गेट चौक, मंडी हाउस गोल चक्कर, एम्स लूप, दयाल सिंह चौक और सी-हेक्सागन आदि की ओर दूसरे मार्गों की ओर भेजा जाएगा. जुलूस के समय यातायात प्रभावित रहेगा और स्थिति को देखते हुए कुछ बस सेवाओं को गंतव्य से पहले समाप्त किया जा सकता है. पुलिस ने बुधवार को दोपहर में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी है. पुलिस ने कहा है कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री कनॉट प्लेस जाने से बचें और अजमेरी गेट की तरफ से तिलक मार्ग, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग या राजघाट और जवाहरलाल नेहरू मार्ग से होकर जाएं. एडवाइजरी में कहा गया कि प्रभावित मार्गों पर यात्रा के लिए मेट्रो सेवा का उपयोग करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget