एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: दिल्ली में PM मोदी के कार्यक्रम की वजह से इन रास्तों पर लग सकता है जाम, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Election 2025: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. लोगों से अपील की है कि वो सफर के दौरान ट्रैफिक गाइडलाइंस का पालन करें. 

Delhi Assembly Election 2025: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार में शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसी के साथ वह बीजेपी के पक्ष में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज भी करेंगे. पीएम मोदी की इस रैली के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ताकि सड़कों पर भारी यातायात न हो और वाहनों का सुचारू रूप से संचालन जारी रहे.

पीएम मोदी की रैली को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्गों पर यातायात को बंद या नियंत्रित करने के लिए जरूरी गाइडलाइंस जारी किए हैं. पुलिस ने लोगों से गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है. ट्रैफिक पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के कुछ रूट्स पर इस रैली की वजह से यातायात प्रभावित होने की संभावना है. 

कहां-कहां प्रभावी रहेगा यातायात प्रतिबंध
 
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आज सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा. मॉल रोड (रिंग रोड)- हकीकत नगर रेड लाइट से आजादपुर चौक के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पर रोक है. 

इसी तरह जीटीके रोड-आजादपुर चौक से गुरुद्वारा नानक पियाऊ, भामाशाह मार्ग-मॉडल टाउन-1 से नानक पियाऊ, लाला अचिंताम मार्ग से ब्रह्मा कुमारी मार्ग पर गुजरांवाला से डेरावाल मार्ग, नाहर सिंह मार्ग- प्रेमबाड़ी चौक से इंदरलोक मेट्रो स्टेशन तक, गुलाब सिंह मार्ग पर सत्यवती कॉलेज से प्रेरणा चौक तक, स्वामी नारायण मार्ग पर दिल्ली जल बोर्ड रेड लाइट से लक्ष्मी बाई कॉलेज और महात्मा गांधी मार्ग ब्रिटानिया चौक आजादपुर तक ट्रैफिक प्रतिबंतिधत रखा गया है. 

इन इलाकों के लोगों को पुलिस की सलाह

दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर आजादपुर, मॉडल टाउन, किंग्सवे कैंप, गुजरांवाला टाउन, डेरावाल नगर, स्वाभिमान अपार्टमेंट और राम लीला ग्राउंड और अशोक विहार जाने वाले लोगों को यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय हाथ में लेकर चलने की सलाह दी है. 

वाहन चालकों और आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और महत्वपूर्ण चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

आज दिल्ली को मिलेगी 45 हजार करोड़ की सौगात

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार में रैली कर दिल्ली विधानसभा का चुनावी आगाज करेंगे. इस रैली के दौरान वे जहां एक तरफ दिल्ली को 45 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे तो 4300 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. इस रैली में 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है.

दिल्ली BJP का घोषणा पत्र 'लीक', जानें AAP की काट के लिए पार्टी की क्या है रणनीति?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget