एक्सप्लोरर

दिल्ली: बच्चों की किडनैपिंग और तस्करी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने बच्चों के अपहरण और तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. 10 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें बिचौलिए और अस्पताल संचालक शामिल हैं.

दिल्ली पुलिस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने बच्चों के किडनैपिंग और तस्करी करने वाले इंटर स्टेट गैंग का पर्दाफाश किया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमे बिचौलिए, अस्पताल संचालक और परिवार शामिल है. वही दिल्ली पुलिस ने सराय काले खा बस अड्डे से अगवा किए गए 6 महीने के मासूम बच्चे को 48 घंटे के भीतर आगरा से सुरक्षित रिकवर कर लिया. इसके अलावा तस्करी किए गए पांच और बच्चों को भी अलग-अलग जगह से ढूंढ कर छुड़ाया गया.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को यूपी के रहने वाले सुरेश अपने परिवार के साथ सराय कालेखा रुके थे. रात में प्लेटफार्म नंबर 2 पर सोते समय उनका 6 महीने का बच्चा अचानक गायब हो गया. परेशान परिवार ने तुरंत पुलिस को इसकी शिकायत दी. जिसके आधार पर थाना सनलाइट कॉलोनी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. हालांकि दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी का गठन भी किया.

दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी से मिला अहम सबूत

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले सीसीटीवी फुटेज की जांच की . सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से पुलिस ने सबसे पहले आरोपी वीरभान को पकड़ा. उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चा रामबाबू के इशारे पर अगवा कर डॉक्टर कमलेश नामक अस्पताल संचालक को बेचने के लिए लाया गया था.

मासूम को सुरक्षित किया गया बरामद

दिल्ली पुलिस ने हॉस्पिटल में छापेमारी करने से पहले चालाकी से हार्ट का मरीज बनकर जाल बिछाया और डॉक्टर कमलेश को अरेस्ट किया. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बच्चा आगे सुंदर नामक तस्कर को बेच दिया गया. इसके बाद दिल्ली पुलिस की एसआईटी ने उसे राजस्थान बॉर्डर से पीछा कर गिरफ्तार किया फिर उसकी निशानदेही पर आगरा निवासी कृष्ण और प्रीति शर्मा के घर से मासूम को सुरक्षित बरामद किया गया.

पूरे नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि गिरोह पहले भी कई बच्चों को अलग-अलग परिवारों को बेच चुका है. नैनीताल और आगरा से भी मासूम बच्चों को छुड़ाया गया. इस कड़ी में बिचौलिया रितु, ज्योत्स्ना और रुबीना अग्रवाल उर्फ रचिता को भी अरेस्ट किया गया. आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस को अब तक 10 दिन के नवजात से लेकर 1 साल तक के बच्चों को बचाने में सफलता मिली है.

दिल्ली पुलिस की जांच जारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. जबकि कुछ फ़रार बदमाशों की तलाश जारी है. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों पर अपहरण, तस्करी और जेजे एक्ट की धाराओं में आगे की जांच शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget