एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कैब ड्राइवर से हुई लूट का किया खुलासा, वजह जानकर रह जाएंगे दंग 

Delhi Crime: दिल्ली में कैब ड्राइवर से लूट के आरोपियों ने बताया कि वह और उसका दोस्त पवन दोनों नशे के आदी हैं. उनके ऊपर बहुत कर्ज हो गया था. कर्ज उतारने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया.

Delhi Crime News: दिल्ली के द्वारका साउथ थाना की पुलिस ने कैब ड्राइवर से लूट के एक मामले को महज 48 घंटों के भीतर सुलझाने का दावा किया है. इस मामले में पुलिस ने लूट में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की पहचान अनुज उर्फ राहुल और पवन उर्फ फलौदा के रूप में की है. ये यूपी के गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली के द्वारका सेक्टर-1 इलाके के रहने वाले हैं.

डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 18 और 19 नवंबर 2024 की रात द्वारका साउथ पुलिस को पीसीआर कॉल से लूट की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पीड़ित टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वसंत विहार से दो युवकों ने सेक्टर-1 के लिए उसकी टैक्सी बुक की थी. जब वे सेक्टर-1 पहुंचे तो युवकों ने उस टैक्सी को रोकने के लिए कहा. जैसे ही उसने टैक्सी रोकी तो दोनों युवकों ने उसे अपने काबू में ले लिया और उसका ड्राइविंग लाइसेंस, 4 एटीएम कार्ड और 3500 रुपये आदि लूट कर फरार हो गए.

नोएडा से दोनों लुटेरे गिरफ्तार 

पीड़ित कैब ड्राइवर की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जांच में जुटी टीम कई सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपियों के बारे में जानकारियों हासिल करने में जुट गई. आखिरकार 20 नवंबर 2024 को पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि लूट की वारदात में शामिल रहा एक आरोपी यूपी के नोएडा में छिपा हुआ है. इस पर पुलिस ने मुखबिर के साथ नोएडा में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान अनुज उर्फ राहुल के रूप में हुई.

इस वजह से बनाई लूट की योजना

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने टैक्सी ड्राइवर के साथ लूट के मामले में अपनी संलिप्तता को स्वीकार की और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे अंजाम देने की बात बताई. आरोपी ने बताया कि वह और उसका दोस्त पवन दोनों नशे के आदी हैं और उनके ऊपर बहुत कर्ज भी है. इसलिए, दोनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई. आरोपी के खुलासे और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी पवन को द्वारका सेक्टर-1 के एमसीडी पार्क से गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई ड्राइविंग लाइसेंस, 4 एटीएम कार्ड, ईयर फोन और कैश आदि बरामद किया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

'दिल्ली में अगर BJP की सरकार बनी तो...', चुनाव से पहले ही AAP से मुकाबले के लिए रामवीर बिधूड़ी का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget