एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली पुलिस ने जुआ रैकेट का किया भंडाफोड़, कुख्यात आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने किशनगढ़ इलाके में ऑपरेशंस सेल ने छापेमारी कर छह लोगों को अवैध जुए में रंगे हाथ पकड़ा.अलग कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

दिल्ली पुलिस को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में दो सफलताएं हाथ लगीं. पुलिस ने एक जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया और एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों ऑपरेशन किशनगढ़ पुलिस स्टेशन और ऑपरेशंस सेल के कर्मचारियों द्वारा किए गए.

इस मामले में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी करके बताया, "ऑपरेशंस सेल की एक टीम ने किशनगढ़ क्षेत्र से अवैध जुए में शामिल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.

66 हजार रुपये और कुल 104 ताश के पत्ते बरामद

इन सभी आरोपियों की पहचान अकिल खान (28), राजीव सिंह (44), शुभम कुमार चौरसिया (30), चंदरपाल (50), महेंद्र सिंह (60), और वाशिम (38) के रूप में हुई है, जिन्हें एक निजी आवास पर विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया."

रिलीज में बताया गया, "उनकी गिरफ्तारी के साथ, 66,000 रुपये और कुल 104 ताश के पत्ते मौके से बरामद किए गए."8 अगस्त को प्राप्त एक गुप्त सूचना के आधार पर, इंस्पेक्टर हरी सिंह के नेतृत्व और एसीपी विजय सिंह की निगरानी में टीम ने छापेमारी की. दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, और आगे की जांच जारी है.

देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस पकड़ा

एक अलग ऑपरेशन में, किशनगढ़ पुलिस ने आर.के. पुरम के रहने वाले संजय को गिरफ्तार किया. 28 साल का ये बदमाश आदतन अपराधी है. गिरफ्तारी 10 अगस्त को मुनिरका गांव के पहाड़ी पार्क के पास नियमित गश्त के दौरान हुई. संदिग्ध गतिविधि देखने पर, पुलिस ने पीछा किया और संदिग्ध को पकड़ लिया. उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि संजय पहले आर.के. पुरम और किशनगढ़ में दर्ज सात मामलों में डकैती, छिनैती, चोरी और आर्म्स एक्ट उल्लंघन में शामिल रहा है. आरोपी कथित तौर पर नशे का आदी है. उसने विभिन्न अपराधों में अवैध हथियार का उपयोग करने की बात कबूल की. आर्म्स एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है, और हथियार जब्त कर लिया गया है.

आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज

इन दोनों ऑपरेशन की सफलता पर साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पुलिस उपायुक्त, अमित गोयल ने कहा, "साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस अपराधी नेटवर्क पर नकेल कसने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget