एक्सप्लोरर

दिल्ली में 40 लाख की 96 ब्रांडेड घड़ियों की चोरी का खुलासा, जानिए कैसे 20 बॉक्स कर दिए पार?

Delhi News: दिल्ली की वसंत कुंज साउथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 40 लाख की ब्रांडेड घड़ियां बरामद कर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम प्रदीप बताया गया है.

Delhi Crime News: दिल्ली के वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन की टीम ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 96 प्रीमियम ब्रांड (राडो, टिसॉट) की घड़ियां बरामद की है. घड़ियों की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रदीप है. प्रदीप गाजियाबाद के मुरादनगर का रहने वाला है. साउथ वेस्ट डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 21 फरवरी 2025 को आरके पुरम के रहने वाले सुधांशु कुमार ने वसंत कुंज साउथ थाने में ई- एफआईआर दर्ज कराई थी.

घटना 20 फरवरी की रात करीब 11 बजे की है. फरीदाबाद से रंगपुरी की ओर महंगी घड़ियों की डिलीवरी की जा रही थी. डिलीवरी वैन के ड्राइवर की नीयत खराब हो गई. उसने प्रदीप के साथ मिलकर महंगी घड़ियों का 20 बॉक्स चोरी कर लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम बनाई गई. स्पेशल टीम ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के कॉल रिकॉर्ड की जांच की. जांच में टेक्निकल सर्विलांस का भी सहारा लिया गया.

ब्रांडेड 96 घड़ियों को किया था पार

संदेह के आधार पर 24 फरवरी 2025 को पुलिस ने 'मल्टी डिस्काउंट हब' शो रूम पर छापा मारा. मुरादनगर के शो रूम से 96 महंगी घड़ियां बरामद की गई. घड़ियों का मिलान सीरियल नंबर से किया गया. चोरी हुई घड़ियों की लिस्ट से मैच कर गई. पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया. डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बरामद 96 घड़ियों की कीमत 40 लाख रुपये है.

जांच-पड़ताल के बाद चोर गिरफ्तार

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि कीमती घड़ियों को चुराने में और कौन-कौन लोग शामिल थे. प्रदीप से पूछताछ के बाद और भी खुलासा होने की उम्मीद है. सुधांशु कुमार की शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता दिखाई. जांच- पड़ताल के बाद महंगी घड़ियों की चोरी का खुलासा हो गया.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पार्कों की सफाई के लिए विशेष अभियान, कचरा फेंकने वालों के लिए MCD ने किया ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget