एक्सप्लोरर

दर्जनों लूट में शामिल 2 वांटेड बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ के दौरान मारी गोली

Delhi Crime News: देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने दो वांटेड अपारधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुठभेड़ को दौरान बदमाशों के पैर में गोली मारी.

Delhi Crime News: पश्चिमी दिल्ली का पंजाबी बाग इलाका रविवार को तड़के उस वक्त गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जब मादीपुर में पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जिले की ऑपरेशन सेल की टीम द्वारा किये गए इस एनकाउंटर में दो वांटेड बदमाशों को दबोचा गया है.

गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन पर काबू पाकर उनके हथियारों को जब्त कर लिया. दोनों बदमाशों की पहचान रोहित और रिंकू के रूप में हुई है. ये कई लूट के मामलों में शामिल वांटेड अपराधी हैं और दिल्ली और एमपी में हथियारबंद लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं.

गुप्त सूत्रों से मिली थी दो वांटेड बदमाशों की सूचना

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि 29 दिसंबर रविवार की सुबह 4:30 के आसपास पश्चिमी जिले की ऑपरेशन सेल की टीम को गुप्त सूत्रों से एक विशिष्ठ सूचना प्राप्त हुई. जिसमें, दिल्ली और मध्यप्रदेश में कई आर्म्ड रॉबरी में शामिल रहे दो वांटेड बदमाशों के पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में मौजूदगी का पता चला. इस सूचना पर फौरन एक्शन लेते हुए कई टीमों का गठन किया गया और बदमाशों की मौजूदगी वाले इलाके के सभी मार्गों की घेराबंदी की गई.

 जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी चलाई गोलियां

मादीपुर के सीमेंट साइडिंग इलाके में पुलिस टीम ने बदमाशों का रास्ता ब्लॉक कर उन्हें रुकने का इशारा दिया, लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसकी एक गोली एक पुलिसकर्मी के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी. जवाबी कार्रवाई और सेल्फ डिफेंस में पुलिस टीम ने भी उनके पैरों को निशाना बनाते हुए बदमाशों पर गोलियां चलाई. पुलिस की गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में लगी और वे लड़खड़ा कर गिर पड़े. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू में कर लिया. उनके हथियारों को जब्त कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल ले गयी.

अपराधियों पर दर्ज हैं 80 से अधिका मामले

गिरफ्तार किया गए बदमाशों में रोहित, द्वारका जबकि दूसरा बदमाश रिंकू ख्याला का बेड कैरेक्टर है. दोनों के ऊपर लगभग 80 आपराधिक मामले दर्ज है. जिनमें से अधिकतर लूट के मामले हैं. ये दोनों ही दिल्ली और दिल्ली के बाहर के मामलों को मिला कर कुल 7 मामलों में वांटेड हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को वोट देंगे कारोबारी? जानें क्या है उनका मूड

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget