एक्सप्लोरर

लोकेशन बदलकर दो साल से चकमा दे रहा था हत्यारा, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया है. कैदी की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है. भूपेंद्र सितंबर 2022 में 21 दिनों की फर्लो मिलने के बाद फरार हो गया था.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने फरार अपराधी को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है. अपराधी की पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है. साल 2005 में अदालत ने भूपेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई थी. 2003 में डकैती के दौरान हत्या का मामला सामने आया था. भूपेंद्र ने पीएस राजौरी गार्डन इलाके में डकैती के दौरान एक शख्स की हत्या कर दी थी. वारदात के बाद पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था. हत्याकांड का मामला अदालत की दहलीज तक पहुंचा.

साल 2005 में अदालत ने भूपेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई. भूपेंद्र 2005 से जेल में सजा काट रहा था. सितंबर 2022 में भूपेंद्र को 21 दिनों की फर्लो मिली. जेल से बाहर आने के बाद हत्यारा फरार हो गया. आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर को फरार बदमाश के आने की सूचना मिली थी.

फरार सजायाफ्ता कैदी गिरफ्तार

मुखबिर से जानकारी मिली थी कि बदमाश अवैध हथियार के साथ राज पार्क इलाके में घूम रहा है. सूचना के आधार पर टीम को एक्टिव किया गया. पुलिस की टीम राज पार्क इलाके में पहुंची. ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी जानकारी के आधार पर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी लेने पर भूपेंद्र के पास से 1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए.

अदालत ने सुनायी थी उम्रकैद

पूछताछ में खुलासा हुआ कि भूपेंद्र पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा था. उसने बताया कि सितंबर 2022 में 21 दिनों की फर्लो मिली थी. फर्लो पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हो गया. भूपेंद्र को 2005 में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. डीसीपी ने ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम को बधाई दी है. बदमाश के हथियार रखकर घूमने का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है. पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है.  

ये भी पढ़ें-

LG वीके सक्सेना ने आतिशी को बताया अरविंद केजरीवाल से बेहतर CM, तारीफ में कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली के अंधेरिया मोड़ नेचर बाजार में भीषण आग, करीब 50 दुकानें हुई खाक, दूर तक दिखा धुएं का गुब्बार
दिल्ली के अंधेरिया मोड़ नेचर बाजार में भीषण आग, करीब 50 दुकानें हुई खाक, दूर तक दिखा धुएं का गुब्बार
Delhi News: अब दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई पर 20% सीमा, जरूरी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता, पढ़ें पूरी खबर
अब दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई पर 20% सीमा, जरूरी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता, पढ़ें डिटेल
Delhi News: LPG संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन की बढ़ी मांग, दो हफ्ते के अंदर 200 फीसदी बढ़े आवेदन
LPG संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन की बढ़ी मांग, दो हफ्ते के अंदर 200 फीसदी बढ़े आवेदन
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सरप्राइज! सुबह सुबह कई इलाकों में बारिश
दिल्ली में मौसम का सरप्राइज! सुबह सुबह कई इलाकों में बारिश

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget