एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस का सिपाही रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, फरार होने के बाद हुआ गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली के जाफरपुर कलां थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल गजेन्द्र सिंह को 25,000 की रिश्वत मांगने, स्वीकारने और गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर कानून का रखवाला बनकर घूम रहा एक हेड कॉन्स्टेबल खुद कानून तोड़ता पकड़ा गया. जाफरपुर कलां थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल गजेन्द्र सिंह को विजिलेंस यूनिट ने 25,000 की रिश्वत मांगने, स्वीकारने और गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पुलिस की उस परत को उजागर करती है, जो जनता के सामने कुछ और है, और भीतर से कुछ और.

विजिलेंस यूनिट को शिकायत मिली कि हेड कॉन्स्टेबल गजेन्द्र सिंह एक स्थानीय नागरिक से उसके खाली प्लॉट पर निर्माण करने की अनुमति देने के बदले 25,000 रुपये की मांग कर रहा है. यूनिट ने 4 अप्रैल को प्लानिंग के साथ ट्रैप बिछाया. तय स्थान पर, गजेन्द्र सिंह ने अपनी कार में बैठकर जैसे ही नोटों की गड्डी हाथ में ली, टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वर्दी में छिपा अपराधी सतर्क था वह अपनी कार स्टार्ट कर मौके से भाग निकला. इसी अफरा-तफरी में उसने विजिलेंस स्टाफ को भी टक्कर मार दी.

फरार सिपाही बना 'मोस्ट वॉन्टेड'
इस घटना के बाद तुरंत मामला दर्ज किया गया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं 121(1), 132, 221, 238 के तहत केस बनाया गया. पुलिस महकमे हिल गया. गजेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया. लेकिन आरोपी फरार हो गया. अदालत में उसने अग्रिम जमानत की अर्जी दी, जिसे राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि कानून की रक्षा करने वाला खुद ही अपराधी बन गया है..

21 दिन की दौड़ के बाद गिरफ्तारी
25 अप्रैल को आखिरकार विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा. पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है उसे मिली रिश्वत की रकम, वर्दी और अन्य सबूतों की बरामदगी होनी बाकी है.फिलहाल इस मामले में विजिलेंस टीम जांच कर रही है. 

विजिलेंस यूनिट की अपील - 'आवाज़ उठाएं'
दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग किया जाता है या रिश्वत मांगी जाती है, तो बिना डरे इसकी सूचना दी जाए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: करवा चौथ पर प्रेमिका के संग जिंदगी शुरू करना चाहता था शख्स, पत्नी की करवा दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget