एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली के नबी करीम में भरभराकर गिरी इमारत, शख्स की मौत, दो घायल 

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में शुक्रवार की सुबह छह बजकर 45 मिनट पर एक इमारत का हिस्सा ढह गया. इस घटना में एक शख्स की मौत हुई है. मौके पर बचाव का काम जारी है.

Delhi Building Collapsed Today: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार से रुक-रुककर बारिश जारी है. इस बीच खबर यह है कि पहाड़गंज के सदर बाजार रोड के नबी करीम इलाके में शुक्रवार सुबह 6.45 बजे एक इमारत का हिस्सा ढह गया. इस घटना में एक शख्स की मौत हुई है. इमारत का हिस्सा ढहने की घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से मौके पर राहत कार्य जारी है.

दिल्ली के नबी करीम इलाके में इमारत का हिस्सा ढहने की जानकारी फायर डिपार्टमेंट को सुबह सात बजकर एक मिनट पर मिली. सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके ​के लिए तीन फायर टेंडर को रवाना किया गया. दमकलकर्मी मौके पर राहत कार्य में जुटे हैं. दो घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. 

दिल्ली पुलिस के अधिकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रहमत (35) के तौर पर हुई है. वह यूपी के हरदोई जिले का रहने वाला है. मृतक दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने का काम करता था. वह दरगाह मस्जिद की दीवार के साथ तिरपाल लगा कर रहता था. इमारत के ढहने के दौरान वह अपने तिरपाल के भीतर ही था और उसकी चपेट में आकर मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

मलबे में फंसे घायल को बाहर निकाला 

फायर अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजकर 25 बजे के आसपास फायर कंट्रोल रूम को नबी करीम में एक मकान की दीवार के ढहने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर तुरंत ही फायर की तीन गाड़ियों को मौके के लिए रवाणा कर दिया गया. फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंचने के बाद वहां फंसे एक और घायल के बचाव का अभियान शुरू कर उसे वहां से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. 

बताया जा रहा है कि इमारत काफी पुरानी थी. उसके ढहने के कारण दरगाह की बाउंड्री भी ढह गई, जिसकी चपेट में आने से एक कि मौत हो गई. घटना की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की इस हादसे के पीछे का कारण क्या था?

यह भी पढ़ें: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी आपकी मां...', प्रधानमंत्री के वीडियो पर बोले संजय सिंह
'मोदी जी आपकी मां...', प्रधानमंत्री के वीडियो पर बोले संजय सिंह
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget