एक्सप्लोरर

Delhi Nursery Admission 2023: आवेदन पत्र के लिए अब बचे हैं सिर्फ 9 दिन, बिना देर किए यहां से डिटेल में जानें सबकुछ 

Delhi Nursery Admission: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन (Nursery Admission) की शुरुआत हो चुकी है. अभिभावकों के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर दाखिले के लिए किन-किन चीजों की पड़ेगी आवश्यकता. 

Delhi News: दिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्लूएस कोटे के तहत नर्सरी से कक्षा एक तक में एडमिशन की शुरुआत हो चुकी है. अभिभावकों द्वारा नजदीक के स्कूलों से आवेदन पत्र लेने और जमा करने का सिलसिला जारी है. फॉर्म आनलाइन और आफलाइन दोनों मोड में जमा हो रहे हैं. स्कूल में 23 नवंबर से फॉर्म मिल रहा है. एडमिशन के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है. वहीं फॉर्म अपलोड करने की आखिरी तारीख 29 दिसंबर रखी गई है. एडमिशन के लिए चुने गए बच्चों की पहली कटऑफ लिस्ट 12 जनवरी 2024 को स्कूल प्रशासन द्वारा जारी किए जाएंगे. दूसरी लिस्ट 29 जनवरी 2024 को जारी की जाएगी. तय योजना के मुताबिक 8 मार्च 2024 को दिल्ली में नर्सरी एडमिशन बंद हो जाएगा. 

उम्र

दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन के लिए 31 मार्च 2024 तक कम से कम 3 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 4 साल उम्र होना अनिवार्य है. 

एडमिशन के समय पड़ेगी इसकी जरूरत

नर्सरी में एडमिशन के लिए सबसे पहले बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट साथ रखें. उसके बाद राशन कार्ड, स्थाई पता का सर्टिफिकेट या वोटर आईडी कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल या फिर आधार कार्ड होना भी जरूरी है. दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थिति विद्या बालभवन स्कूल के डायरेक्टर कपिल शर्मा ने कहा कि एडमिशन प्रोसेस को शुरू करने से पहले अभिभावकों को जरूरी कागजात जुटा लेने चाहिए. इसके साथ विद्या बालभवन में तो इसके लिए अभिभावकों के लिए स्कूल प्रशासन की तरफ से कंसल्टेशन भी दी जाती है. ताकि अभिभावकों को अपने बच्चे के नर्सरी एडमिशन के लिए किसी तरह की दिक्कत न हो.

अभिभावकों के लिए बढ़ती फीस चिंता की बात

बता दें कि दिल्ली में स्कूलों की बढ़ती फीस चिंता का विषय है. दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों को बेहतर तो कर दिया लेकिन दिल्ली में बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं, जो पढ़ाई को महंगा किए हुए हैं. यही वजह है कि नर्सरी एडमिशन को लेकर अभिभावकों की परेशानी बढ़ती जा रही है. 

इन बातों का रखें ख्याल 

  • फॉर्म प्राप्त करने और एडमिशन से जुड़ी जानकारी के लिये के लिए वेबसाइट www.edudel.nic.in से   मिल सकती है या फिर जिस स्कूल में एडमिशन करवाना चाहते हैं, उस स्कूल के रिसेप्शन से आप ये फार्म हासिल कर सकते हैं.
  • एडमिशन के लिए मार्किंग सिस्टम का बेहद खास ध्यान रखा जाता है. इसके लिए कुछ खास चींचे कंसिडर की जाती है. जैसे कि घर से स्कूल की दूरी क्या है? घर जितना नजदीक उतने ज्यादा प्वाइंट. इसके लिए बिजली या पानी का बिल, आधार कार्ड या वोटर आई कार्ड से जुड़े कागजात आप आवेदन फॉर्म के साथ लगा सकते हैं.
  • सिबलिंग (यानी जिनके बच्चे पहले से उसी स्कूल में पढ़ रहे हैं) या जो अभिभावक बच्चे का एडमिशन सिबलिंग कोटा के तहत बच्चों का दाखिला करवा रहे हैं, वह पहले से उसी स्कूल में पढ़ रहे बच्चे का आईडी कार्ड और फीस की स्लिप लगा सकते हैं.
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कई स्कूल ऐसे हैं, जो गर्ल चाइल्ड को स्पेशल मार्किंग दे रहे है. यानि अगर आप अपनी बेटी का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो आपको ज्यादा वरीयता दी जाएगी. 

Delhi के त्रिलोकपुरी में 18 साल के लड़के ने 19 साल के युवक की चाकू से गोदकर की हत्या, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget